Begin typing your search above and press return to search.
इस्तीफा बिग ब्रेकिंग: पंजाब पीसीसी चीफ़ नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफ़ा .. ट्वीटर पर पोस्ट किया सोनिया गांधी के नाम इस्तीफ़ा

चंडीगढ़, 28 सितंबर 2021। पंजाब कांग्रेस और पंजाब सरकार में उथल-पुथल लाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफ़ा दे दिया है यह इस्तीफ़ा उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया है। हालाँकि इस्तीफ़े में उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे कांग्रेस की सेवा करते रहेंगे। कैप्टन अमरिंदर बीजेपी में शामिल होंगे…? आज दिल्ली आ रहे, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा से मिल सकते हैं, मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद कांग्रेस से नाराज चल रहे अमरिंदर
इस्तीफ़े वाले पत्र में नवजोत सिंह सिद्धू ने जो लिखा है उसके अर्थ कुछ दिनों बाद शायद समझ आएँ। सिद्धू ने लिखा
*”जब व्यक्ति समझौता करता है तो उसके पतन की शुरुआत होती है, मैं पंजाब के भविष्य और हित के साथ समझौता नहीं कर सकता.. इसलिए इस्तीफ़ा देता हूँ”*
Next Story
