Begin typing your search above and press return to search.

विरगांव निगम के वार्डों का आरक्षण पूरा… देखिये किस वार्ड में किस वर्ग के प्रत्याशी लड़ सकेंगे चुनाव…..जून तक में हो सकता है निगम इलेक्शन

विरगांव निगम के वार्डों का आरक्षण पूरा… देखिये किस वार्ड में किस वर्ग के प्रत्याशी लड़ सकेंगे चुनाव…..जून तक में हो सकता है निगम इलेक्शन
X
By NPG News

रायपुर 28 जनवरी 2021।विरगांव नगर निगम में चुनावी तैयारियां शुरू हो गयी है। आज चुनाव पूर्व सभी वार्डों का आरक्षण किया गया। पिछले चुनाव की तुलना में निकाय चुनाव का स्वरूप भी बदला है और पार्टी की प्राथमिकताएं भी बढ़ी है। ये इलाका ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा का क्षेत्र कहा जाता है, हालांकि पिछले चुनाव में यहां भाजपा से महापौर जीते थे। लेकिन इस बार पार्षदों के बहुमत के आधार पर महापौर का चयन होगा, लिहाजा इस दफा चुनाव में पूरी ताकत बीजेपी और कांग्रेस के साथ-साथ जोगी कांग्रेस भी झोंकने की तैयारी में हैं।

आज लॉटरी पद्धति से वार्डों का अरक्षण पूरा किया गया। यहां एक फरवरी को मौजूदा पदाधिकारियों-पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है।प्रदेश के कई नगर निगमों में कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन चुनाव की तैयारियां तक नहीं कर पाए। अब जिन निकायों का कार्यकाल खत्म हो रहा है वहां प्रशासक बिठाने की तैयारी चल रही है। राज्य सरकार ने जामुल नगर पालिका और कोंटा नगर पंचायत में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी है। दुर्ग के SDM को नगर पालिका परिषद जामुल का प्रशासक बनाया गया है।

वार्ड नंबर 1 अनारक्षित – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 2 अनुसूचित जाति मुक्त – पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 3 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 4 अनारक्षित – ओबीसी महिला, वार्ड नंबर 5 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 6 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 7 अनारक्षित, वार्ड नंबर 8 अनुसूचित जाति मुक्त – महिला, वार्ड नंबर 9 पिछड़ा महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 10 अ.ज.जा. मुक्त – महिला, वार्ड नंबर 11 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 12 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 13 अनारक्षित महिला – ओबीसी, वार्ड नंबर 14 पिछड़ा मुक्त – सामान्य, वार्ड नंबर 15 अनुसूचित जाति महिला – पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 16 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 17 पिछड़ा महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 18 पिछड़ा मुक्त – सामान्य, वार्ड नंबर 19 पिछड़ा महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 20 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 21 अनारक्षित – ओबीसी महिला, वार्ड नंबर 22 अनुसूचित जाति महिला – पिछड़ा वर्ग, वार्ड नंबर 23 पिछड़ा मुक्त – सामान्य, वार्ड नंबर 24 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 25 अनारक्षित महिला – ओबीसी, वार्ड नंबर 26 अनारक्षित – महिला, वार्ड नंबर 27 अनुसूचित जाति महिला – पिछड़ा वुर्ग, वार्ड नंबर 28 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 29 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 30 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 31 अनारक्षित महिला – सामान्य, वार्ड नंबर 32 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 32 पिछड़ा मुक्त – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 34 अनारक्षित – ओबीसी, वार्ड नंबर 35 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 36 अनारक्षित – सामान्य, वार्ड नंबर 37 अनारक्षित – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 38 अनारक्षित – सामान्य महिला, वार्ड नंबर 39 अनारक्षित – ओबीसी महिला तथा वार्ड नंबर 40 अनारक्षित महिला – ओबीसी शामिल है।

Next Story