Begin typing your search above and press return to search.

Trending Rings For valentine's day : हग डे पर हग नहीं कर सकते,कोई बात नहीं, दीजिए खूबसूरत हग रिंग, जानिये वेलेंटाइन्स डे के लिए ट्रैंडिंग रिंग ऑप्शन्स

Trending Rings For valentine's day : वैलेंटाइंस डे के लिए हग रिंग समेत और कौन सी रिंग्स ट्रैंडिंग हैं, हाई डिमांड में हैं,जान लीजिए।

Trending Rings For valentines day : हग डे पर हग नहीं कर सकते,कोई बात नहीं, दीजिए खूबसूरत हग रिंग, जानिये वेलेंटाइन्स डे के लिए ट्रैंडिंग रिंग ऑप्शन्स
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Divya Singh

Trending Rings For valentine's day: वेलेंटाइंस वीक में हग डे तो बना दिया लेकिन अगर आप अपने प्रिय के नज़दीक ही नहीं है, या फिर सिचुएशन ऐसी नहीं है कि आप उन्हें गले लगा सकें,हग कर सकते तो फिर क्या करें? तो इस प्राॅब्लम का भी सॉल्यूशन है। क्यों न आप अपने प्रिय को 'हग रिंग' गिफ्ट करें। इसे उंगली में पहनते ही उन्हें आपके स्पर्श का अनुभव हो जाएगा और दिल प्यार से भर जाएगा। वैलेंटाइंस डे के लिए हग रिंग समेत और कौन सी रिंग्स ट्रैंडिंग हैं, हाई डिमांड में हैं,जान लीजिए।

हग रिंग

हग डे या वेलेंटाइंस डे पर प्रेम के तोहफे के रूप में 'हग रिंग' दें। इसका डिज़ाइन ऐसा होता है जैसे दो बाहें उंगली के चारों ओर लिपटी हों। जब यह प्यार भरा तोहफा आपके प्रिय को मिलेगा तो उनका दिल बाग-बाग हो जाएगा। वैलेंटाइंस डे पर इसे कपल ज्वेलरी के रूप में खूब पसंद किया जा रहा है।

एडजस्टेबल हार्ट शेप्ड रिंग

एडजस्टेबल हार्ट शेप्ड रिंग बेहतरीन गिफ्ट है खासकर बॉयफ्रेंड की तरफ़ से। कपल ज्वेलरी में यह खासकर बहुत पसंद की जाती है क्योंकि जब आप यह गिफ्ट अपनी गर्लफ्रेंड को देते हैं तो ऐसा लगता है जैसे आपने अपना दिल निकाल कर उन्हें दे दिया है।

मैचिंग बैंड्स

यंग गर्ल्स बैंड्स को बहुत पसंद कर रही हैं बजाए कि सिंपल रिंग्स डिज़ाइन के। आप दोनों रिंग्स के मैचिंग बैंड्स डिज़ाइन ले सकते हैं। आप दोनों की उंगलियों में ये मैचिंग बैंड्स रिंग्स बहुत खूबसूरत लगेंगी।

डुएट कपल रिंग

डुएट कपल रिंग (duet couple ring) को बहुत पसंद किया जा रहा है। यह आईडेंटिकल होती हैं यानी दोनों की रिंग फिंगर में होंगी एक जैसी दिखने वाली खूबसूरत अंगूठियां।

काॅम्प्लिमेंट्री कपल रिंग

काॅम्प्लिमेंट्री कपल रिंग भी ट्रैंडिंग हैं। यह एक जैसी तो नहीं होती लेकिन एक दूसरे को कंप्लीट करती हैं।

रोज़ शेप्ड रिंग

वैलेंटाइंस डे पर गुलाब की बात न है तो भला मज़ा कैसे आए। तो आप अपने प्रिय को रोज़ शेप की रिंग दे सकते हैं। यह उनके हाथों पर खूब खिलेगी।

फर्स्ट लैटर रिंग

आपके लवर के नाम के पहले अक्षर वाली रिंग भी आप उन्हें दे सकते हैं। ये उनके वजूद को इंपोर्टेंस देने के समान फील देगी। क्योंकि अपने नाम से हर इंसान का अलग ही लगाव होता है।

Divya Singh

दिव्या सिंह। समाजशास्त्र में एमफिल करने के बाद दैनिक भास्कर पत्रकारिता अकादमी, भोपाल से पत्रकारिता की शिक्षा ग्रहण की। दैनिक भास्कर एवं जनसत्ता के साथ विभिन्न प्रकाशन संस्थानों में कार्य का अनुभव। देश के कई समाचार पत्रों में स्वतंत्र लेखन। कहानी और कविताएं लिखने का शौक है। विगत डेढ़ साल से NPG न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story