Begin typing your search above and press return to search.

इन 4 चीजों का सेवन बिगाड़ सकता है आपका मूड और स्टैमिना, शारीरिक संबंध से पहले जान लीजिए यह जरूरी बातें

आज के समय में जब भी दो विपरीत लिंग के व्यक्ति शारीरिक संबंध बनाने की सोचते हैं तो वे अपने मूड और स्टेमिना बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे उन्हें काफी पछतावा होता है। हर दंपत्ति को यह जानना जरूरी है कि शारीरिक संबंध से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

इन 4 चीजों का सेवन बिगाड़ सकता है आपका मूड और स्टैमिना, शारीरिक संबंध से पहले जान लीजिए यह जरूरी बातें
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Chirag Sahu

Sharirik sambandh se pahle kya nahin khana chahie: दुनिया के लगभग हर वैवाहिक दंपत्तियों के जीवन में एक शारीरिक संबंध जरूर बनता है ताकि उनका वंश आगे बढ़ सके। विदेशो में यह इतना आम है कि लोग शादी से पहले ही बच्चे पैदा कर लेते हैं। आज के समय में जब भी दो विपरीत लिंग के व्यक्ति शारीरिक संबंध बनाने की सोचते हैं तो वे अपने मूड और स्टेमिना बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे उन्हें काफी पछतावा होता है। हर दंपत्ति को यह जानना जरूरी है कि शारीरिक संबंध से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

1. नशीली चीजों का सेवन

शारीरिक संबंध बनाने से पहले शराब या ड्रग्स का सेवन भले ही पार्टनर के प्रति आपकी झिझक कम कर देगी लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन आपके शरीर में प्राकृतिक क्रियाओं को बिगाड़ सकता है। जैसे कि आपको ऑर्गेज्म बहुत ही कम आएगा और इरेक्शन बहुत जल्दी हो जाएगी। इससे आपको आनंद कम आएगा और पार्टनर के सामने आपका कॉन्फिडेंस भी लो हो सकता है। कई बार नशे की हालत में लोग सेफ सेक्स को छोड़कर कुछ ऐसी चीजे कर बैठते हैं जो आपके पार्टनर को असहज महसूस करा सकती है।

2. अधिक तले भुने भोजन का सेवन

जब भी शारीरिक संबंध से पहले अधिक भोजन करना या फिर तले भुने चीजों का अधिक सेवन करने संबंध के दौरान फोकस करने में समस्या होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब हम अधिक भोजन कर लेते हैं तो हमारा पूरा शरीर ऊर्जा को सिर्फ भोजन पचाने में लगा देता है। इसके परिणाम स्वरुप आलस, अपच और गैस जैसी समस्या हो जाती है। संबंध बनाने के लिए भी शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है इसलिए हल्के भोजन का सेवन करें।

3. चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक का सेवन

कई लोगों को यह लगता है कि शारीरिक संबंध से पहले एनर्जी ड्रिंक या कॉफी का सेवन उन्हें अधिक समय तक चार्ज रखेगा। इन सभी में बहुत अधिक मात्रा में कैफीन होती है जिससे लोगों में बेचैनी, सांस फूलना, दिल का तेजी से धड़कना आदि चीजे हो सकती है। एक तरह से देखे तो शारीरिक संबंध से पहले ही आप उत्तेजित अवस्था में आ जाते हैं जिससे संबंध के दौरान उत्तेजना लगभग समाप्त हो जाती है इसलिए इन सब का सेवन सोच समझकर करें।

4. नींद न आने वाली दवाइयों का सेवन

वैज्ञानिक दृष्टि से शारीरिक संबंध का अर्थ होता है ऊर्जा का आदान प्रदान। लेकिन जब व्यक्ति नींद न आने वाली दवाइयो का सेवन करता है तो उसका दिमाग सजग होने की अपेक्षा सुस्ती और खुद पर नियंत्रण खोने लगता है। इसका ओवरडोज कई बार लोगों को बेहोशी तक के हालत में ला देता है। अब जाहिर सी बात है की इस स्थिति में संबंध बनाना बहुत ही मुश्किल काम है।

Next Story