Begin typing your search above and press return to search.

Relationship Vs Situationship : आजकल के रिश्ते में सिर्फ सिचुएशनशिप, आइये जानें क्या होता है "सिचुएशनशिप"

इसका मतलब है कि दो लोग किसी सिचुएशन में एक साथ रहते हैं। इसमें दो अंजान लोग भी एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं। सिचुएशनशिप की सबसे बड़ी विभिन्नता है कि इसमें कोई कसमें या वादे नहीं होते हैं।

Relationship Vs Situationship : आजकल के रिश्ते में सिर्फ सिचुएशनशिप, आइये जानें क्या होता है सिचुएशनशिप
X
By Meenu

आजकल रिश्ते में रिलेशनशिप सिचुएशनशिप में बदल चुका है. हर कोई रिश्ता बनाता तो है, पर निभाने का वक्त आता है तो घबराता है. रिश्ते में आजकल ज्यादतर कपल जिम्मेदारी, वादें-कसमें और कर्तव्यों से भागना ज्यादा पसंद करते हैं, बस चाहते है तो बिना किसी शर्त-मर्यादा के एक-दूसरे का साथ.


इन दिनों 'सिचुएशनशिप' वर्ड काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है कि दो लोग किसी सिचुएशन में एक साथ रहते हैं। इसमें दो अंजान लोग भी एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं। सिचुएशनशिप की सबसे बड़ी विभिन्नता है कि इसमें कोई कसमें या वादे नहीं होते हैं। यानी सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप, दोनों ही बिल्कुल अलग-अलग होते हैं।

सिचुएशनशिप क्या है?- What is Situationship

आजकल युवाओं के बीच सिचुएशनशिप काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें दो व्यक्ति एक-दूसरे के साथ बिना किसी जिम्मेदारी के जुड़े होते हैं। इस रिश्ते में कोई वादा नहीं होता है, न ही फ्यूचर को लेकर कोई बात होती है। इसके अलावा, सिचुएशनशिप में दोनों ही पर्सनल सवालों से मुक्त रहते हैं। इस रिश्ते में दोनों लोग बिना किसी शर्त के एक साथ रहते हैं और अच्छा समय बिताते हैं। सिचुएशनशिप की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें व्यक्ति जिम्मेदारियों से मुक्त होता है। यह रिश्ता बिना किसी कारण के खत्म हो सकता है। इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि इसमें दो लोग एक-दूसरे की जरूरत को पूरा करने के लिए साथ में रहते हैं। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ घूमने जा सकते हैं, लंच या डिनर कर सकते हैं। इस रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया जाता है।


रिलेशनशिप क्या है?- What is Relationship

जब दो लोगों के बीच गहरा प्यार होता है, तो वे रिलेशनशिप में आते हैं। यानी इसमें दो लोगों के रिश्ते को प्यार का नाम किया जाता है। जो लोग इस रिश्ते में होते हैं, वे एक-दूसरे को अपने दोस्तों और परिवार वालों से मिलाना पसंद करते हैं। वे एक-दूसरे को गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के रूप में मिलवाते हैं। इसमें दोनों लोगों के बीच प्यार होता है और वे प्यूचर के बारे में बात करना पसंद करते हैं। वे एक-दूसरे के साथ अपना जीवन बिताना चाहते हैं। जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो उनका रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है। इसमें दोनों को एक-दूसरे के सवालों का जवाब देना होता है। एक-दूसरे की जिम्मेदारियां उठानी पड़ती है। एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना होता है।


सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप में अंतर- Difference Between Situationship and Relationship




सिचुएशनशिप और रिलेशनशिप, दोनों में काफी अंतर होता है। इन दोनों में रिश्तों के मायने अलग-अलग होते हैं। रिलेशनशिप में दो लोग प्यार की वजह से एक-दूसरे के साथ जुड़े होते हैं। जबकि सिचुएशनशिप में दो लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए जुड़े होते हैं।

  • रिलेशनशिप में दो लोग एक-दूसरे की जिम्मेदारी लेते हैं। लेकिन सिचुएशनशिप में ऐसा कुछ नहीं होता है।
  • जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो एक-दूसरे से सभी तरह के सवाल-जबाव कर सकते हैं। जबकि सिचुएशनशिप में कोई पर्सनल सवाल नहीं पूछे जाते हैं।
  • सिचुएशनशिप में एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल नहीं रखा जाता है। लेकिन जब रिलेशनशिप की बात आती है, तो खुद से पहले पार्टनर की जरूरत का ख्याल रखा जाता है।
  • रिलेशनशिप में दो लोग अपना सारा जीवन एक साथ बिताना चाहते हैं। सिचुएशनशिप में कुछ समय के लिए ही दो लोग साथ में रहते हैं।
  • जब रिलेशनशिप में रहने वाले लोग एक-दूसरे से अलग होना चाहते हैं, तो कोई वजह देना होता है। जबकि सिचुएशनशिप में बिना कोई कारण बताए भी अलग हो सकते हैं।
Next Story