Begin typing your search above and press return to search.

Relationship Tips: लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं, Boys जानिए कौन सा गुण आपकी लेडी लव पार्टनर को करेगा आकर्षित...

Relationship Tips

Relationship Tips: लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं, Boys जानिए कौन सा गुण आपकी लेडी लव पार्टनर को करेगा आकर्षित...
X
By Gopal Rao

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को लंबे समय और मजबूर रखने के लिए पार्टनर को हमेशा खुश रखें। जीवनसाथी चुनने में लोग केवल शारीरिक बनावट, खूबसूरती और पैसा ही नहीं देखते हैं, बल्कि कई और भी जरूरी फैक्टर होते हैं। जब बात रिश्तों की हो तो पार्टनर के परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा व्यवहार, शारीरिक रिश्ता और पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। आजकल लड़कों के मन में इस बात को लेकर उलझन रहती है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद है या लड़कियों को किस तरह के लड़के ज्यादा अच्छे लगते हैं, तो जानते हैं कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद होते हैं...

किसी भी लड़की के मन को पढ़ना बहुत ही मुश्किल काम है। वैसे भी हर लड़की एक जैसी नहीं होती, सबकी अपनी एक अलग सोच होती है। इसलिए यह कोई नहीं बता सकता कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं।

लेकिन कुछ बातों पर गौर कर सकते है, जिनसे हर लड़की का ध्यान जाता है। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हो और उसे अपना बनाना चाहते हो तो उसे प्रपोज करने से पहले ही यह जान लेना चाहिए कि लड़कियां किस टाइप के लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं।

कुछ लड़के छिछोरे किस्म के होते हैं और कुछ लड़के शांत स्वभाव के भी होते हैं तो ऐसे में कई लड़के यह समझने लगते हैं कि वह अपने छिछोरापन से लड़कियों को पटा लेंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता, यह गलत स्वभाव लड़कियों को अच्छा नहीं लगता। लड़कियां लड़कों में कुछ ऐसी चीजें ढूंढती है जो उन्हें पसंद आए।

अगर आपके पास बहुत ज्यादा पैसा नहीं है या आप बहुत ज्यादा सुंदर नहीं है तो चल सकता है, लेकिन अगर आप के गुण अच्छे नहीं हैं तो ज्यादातर लड़कियां आपको पसंद नही करेंगी।

जानते हैं कि लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं....

  • • लड़कियां हमेशा कोई ऐसा लड़का चाहती हैं जिसका स्वभाव बहुत ही केयरिंग और लविंग हो, जिन लड़कों के नाक पर हमेशा गुस्सा धरा रहता है और जो चिरचिरी स्वभाव के होते हैं लड़कियां उनसे दूर ही रहना पसंद करती हैं।
  • • अगर आप अक्सर सबके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो आपको इस विषय पर दिमाग लगाने की जरूरत ही नहीं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती।
  • • लड़कियां किसी ऐसे लड़के के साथ दोस्ती करना चाहती हैं जो किसी प्रकार का नशा ना करता हो, नशा चाहे कैसा भी हो।
  • • लड़कियों को स्मार्ट और इंटेलिजेंट लड़के पसंद हैं पर वह ऐसे लड़कों से भी बचने का प्रयास करती हैं जो बहुत ज्यादा दिमाग लगाते हैं। मतलब जो कुछ ज्यादा ही चालाक होते हैं और हर बात में अपनी चतुराई का नमूना पेश करने की कोशिश करते हैं।
  • • लड़कियां चाहती हैं कि जिस लड़के के साथ वह जुड़े वह दिल से उस रिश्ते को निभाएं, दिमाग से नहीं। यही कारण है कि इनोसेंट लड़के लड़कियों को ज्यादा अच्छे लगते हैं। अगर आप स्मार्ट होने के साथ-साथ इनोसेंट भी हैं तो आप सही जा रहे हैं।
  • • अगर आप स्मार्ट और इंटेलिजेंट हैं तो आपको सोचने की जरूरत ही नहीं की लड़कियों को कैसे लड़के पसंद हैं,क्योंकि यही वह गुण हैं जिन्हें लड़की हाथों-हाथ लेती हैं।
  • • कहने का मतलब यह है कि लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड में सबसे पहले यही खूबियां देखना पसंद करती हैं। बेवकूफ और बचकानी हरकतें करने वाले लड़कों के साथ कोई भी लड़की दोस्ती नहीं करना चाहती। जो लड़के स्मार्ट और इंटेलिजेंट होते हैं उसके चांस अन्य लड़कों से बहुत ज्यादा हो जाते हैं।
  • • लड़कियां ऐसे लड़कों से दोस्ती करना चाहती हैं जो बहादुर हो, किसी भी डरपोक लड़के के साथ कोई लड़की दोस्ती नहीं करना चाहेगी। क्योंकि हर लड़की चाहती है कि जिस लड़के के साथ हो रहे वह उसके साथ अपने आप को पूरी तरह से सुरक्षित महसूस करें।
  • • किसी लड़के का बात करने का तरीका कैसा होता है इस पर लड़कियां सबसे अधिक ध्यान देती हैं क्योंकि कोई भी लड़का अपनी बात करने के तरीकों से लड़कियों को तुरंत प्रभावित कर सकता है।
  • • लड़कियां ऐसे लड़के पसंद करती हैं जो घर के कामकाज में हाथ बंटाते हैं। फिटनेस किसी भी लड़के की पर्सनैलिटी में चार चांद लगाती हैं और लड़कियां भी इस चीज पर खूब ध्यान देती हैं. अगर आप बिल्कुल फिट बॉडी के मालिक हैं तो यकीन मानिए लड़की आपको मना नहीं कर पाएगी।
  • • लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल पसंद नहीं होते जिनकी तोंद बाहर निकली हुई हो और जो चर्बी का भंडार हो। आजकल तो वैसे भी लीन बॉडी और सिक्स पैक का जमाना है। इसलिए फ्लैट स्टमक और अच्छी फिटनेस जरूर होनी चाहिए।
  • • जिन लड़कों में आत्मविश्वास की कमी होती है और जो हमेशा नकारात्मक बातें करते रहते हैं, ऐसे लड़कों से लड़कियां बचना चाहती हैं।

लेकिन अगर आप आत्मविश्वास से भरपूर हैं और यह हमेशा आपके चेहरे और बातों से झलकता है तो आप किसी भी लड़की को आसानी से पसंद आ सकते हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story