Begin typing your search above and press return to search.

Relationship Tips इन संकेतों से जानेंगे सच्चे और झूठे लोगों में अंतर, न खाएँगे धोखा न होगा नुकसान, जानिए कैसे बनेगा अच्छे लोगों से पहचान

Relationship Tips हमारे जीवन में कई तरह के लोग होते हैं, जिनमे कुछ लोगो की पहचान होती है और कुछ को कई ठोकरों के बाद भी नहीं पहचान पाते हैँ। कभी गौर किया है वो संकेत जिससे किसी व्यक्ति की पहचान कर सके, नहीं तो आज जानते है...

Relationship Tips इन संकेतों से  जानेंगे सच्चे और झूठे लोगों में अंतर, न खाएँगे धोखा न होगा नुकसान, जानिए कैसे बनेगा अच्छे लोगों से पहचान
X
By Shanti Suman

Relationship Tips: इस दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो भरोसेमंद होने का दिखावा करते हैं लेकिन असल में वह अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए आपके साथ होने का नाटक करते हैं। अगर आप ऐसे लोगों को यानि, अच्छे और बुरे लोगों को पहचानना सीख जाओ तो आप ऐसे लोगों से धोखा और चोट खाने से बच सकते हैं। अच्छे और बुरे लोगों के बीच क्या अंतर है? इस दुनिया में हमें 2 तरह के लोग मिलते हैं, एक हमारा अच्छा चाहने वाला और दूसरा हमारा बुरा चाहने वाला। लेकिन हम उन्हें आसानी से नहीं पहचान पाते हैं। बुरा चाहने वाला हमारी जिंदगी को बर्बाद कर देते है। ऐसे में जरूरी है कि हमें सच्चे और झूठे लोगों में अंतर पता हो।

सच्चे और झूठे व्यक्ति को कैसे पहचाने? ईमानदार और बेईमान लोगों को कैसे पहचाने? अच्छे और बुरे लोगों में क्या अंतर होता है? नकली और असली लोगों को कैसे पहचाने?

ऐसे करें लोगो की पहचान

अच्छे और ईमानदार लोग अध्यात्मिक होते हैं: झूठे और बेईमान लोग भौतिकवादी होते हैं।अच्छे आदमी उन चीजों की परवाह करते हैं जो हमेशा के लिए रहती हैं जैसे सच्चा प्यार, दया, विश्वास, शांति आदि। दूसरी ओर, झूठे लोग केवल भौतिक चीजों जैसे पैसे, गहने, भोजन, शारीरिक सुंदरता आदि की परवाह करते हैं।

प्रतिदिन हम तमाम तरह के लोगों से मुलाकात करते हैं, लेकिन हम उनकी प्रवृत्ति को भांप नहीं पाते। इन बातों को अगर जीवन में उतार लिया जाए तो हम हर व्यक्ति की पहचान आसानी से कर सकते हैं और इनका पालन करने से हर मुश्किल हालात से बच सकते हैं।

चरित्रहीन व्यक्ति के संपर्क में रहने से समाज में अपमानित होना पड़ सकता है। जो व्यक्ति अपने जीवन से हमेशा असंतुष्ट रहता है वह हमेशा दुखी रहता है। ऐसे लोगों से भी दूर रहना चाहिए।

जो लोग दूसरों के जीवन को देखकर ईर्ष्या करते हैं उनसे भी दूर रहें। मूर्ख को शिक्षा देने का कोई लाभ नहीं। मूर्ख व्यक्ति किसी के ज्ञान, उपदेश को नहीं समझता, इसलिए ऐसे लोगों से किसी भी तरह का संपर्क करने से समय की बर्बादी होती है।

सबसे आसान तरीका है आपके प्रति उसके स्वभाव को समझना। सच्चा मित्र वही होता है जो हर समय आपका ख्याल रखे, आप जब बुलाएं वह दौड़ा चला आए, आपको हमेशा जिंदगी का महत्वपूर्ण अंग माने लेकिन जो ऐसा ना करे वो? जो व्यक्ति आपको केवल जरूरत पर ही याद करे वह मतलबी है।दर्द और परेशानी को समझते

सच्चे और अच्छे लोग बहुत दयालु होते है, वे आपके दर्द और परेशानी को समझते हैं। जब आप उदास होंगे तो वे आपको किसी भी कारण खुश करने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ, बुरे लोग तब ख़ुशी मनाते है जब आप विफलता और दुःख का अनुभव करते हैं। जब वे आपको नीचा और पराजित देखते है तो वे खुद की जीत महसूस करते हैं।

जो बात-बात में अहसान जताए ऐसे लोग मौका परस्त होते हैं। वे न तो विश्वसनीय होते हैं और न ही दोस्त। हमेशा स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। गंदे कपड़े पहनने वाले के पास कभी लक्ष्मी नहीं आती। गंदे दांत वाले लोगों के पास भी लक्ष्मी का वास नहीं होता। जरूरत से ज्यादा खाने वाला शख्स कभी धनवान नहीं हो सकता।

वाणी से कोई भी आहत न हो इसका सदैव ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा सोने वाले व्यक्ति के पास भी लक्ष्मी नहीं आती हैं। बिना कारण सोना भी हानिकारक है। हमेशा मीठी बातें वही कर सकता है जो अंदर जहर से भरा हो। कटु वचन बोलने वाले कठोर नजर आते हैं, लेकिन उनका दिल साफ होता है।

सच्चे और अच्छे लोग आपको खुश करने के तरीके ढूँढते रहते है, वे आपको कॉल करेंगे और पूछेंगे क्या आप ठीक हैं।अच्छे लोग हमेशा आपकी भलाई चाहते हैं। दूसरी तरफ, झूठे और बुरे लोग आपसे तभी संपर्क करते है जब उन्हें आपसे कुछ चाहिए होता हैं। वे बस खुद की सेवा में लगे रहते है और सिर्फ अपनी परवाह करते हैं।

अच्छे और सच्चे लोग बिना किसी उम्मीद के आपकी मदद करेंगे। वे आपकी मदद करने से खुश होते हैं। दूसरी और, झूठे और बुरे लोग आपकी मदद करने से कुछ हासिल करने की उम्मीद करते हैं। वे किसी स्वार्थ के लिए आपकी मदद करते हैं। अच्छे और सच्चे लोग हमेशा आपको खुश करने के बारे में सोचते हैं: बुरे और झूठे लोग हमेशा सोचते है वे आपकी वजह से कैसे खुश रह सकते हैं।

सच्चे और अच्छे लोग आपको खुश करने के तरीके ढूँढते रहते है, वे आपको कॉल करेंगे और पूछेंगे क्या आप ठीक हैं।अच्छे लोग हमेशा आपकी भलाई चाहते हैं। दूसरी तरफ, झूठे और बुरे लोग आपसे तभी संपर्क करते है जब उन्हें आपसे कुछ चाहिए होता हैं। वे बस खुद की सेवा में लगे रहते है और सिर्फ अपनी परवाह करते हैं।सच्चे और अच्छे लोग आपकी सफलता से खुश होते है और आपको धन्यवाद देते है: झूठे और बुरे लोग आपकी कामयाबी से ईर्ष्या करते है, जलते हैं।

अच्छे और सच्चे लोग आपकी कामयाबी के लिए उत्साहित होते हैं। जब आप सफल होते है तो वे आनंदित होते है क्योंकि वे आपको पहली बार में ही सफलता दिलाने में समर्थन करते हैं। दूसरी और, जब आप सफलता प्राप्त करते है तो बुरे और झूठे लोग खुद की हार महसूस करते हैं। वे आपसे ईर्ष्या करते हैं। वे अपने दिल में आपके लिए कड़वाहट महसूस करते हैं। ऐसे लोग आपको सफलता से नीचें खींचने की कोशिश करते हैं। अच्छे और सच्चे लोग आपके दुःख और दर्द को महसूस करते हैं: जब आप दुखी और उदास होते हैं तो बुरे और झूठे लोग खुश होते हैं।

सच्चे और अच्छे लोग बहुत दयालु होते है, वे आपके दर्द और परेशानी को समझते हैं। जब आप उदास होंगे तो वे आपको किसी भी कारण खुश करने की कोशिश करेंगे। दूसरी तरफ, बुरे लोग तब ख़ुशी मनाते है जब आप विफलता और दुःख का अनुभव करते हैं। जब वे आपको निचा और पराजित देखते है तो वे खुद की जीत महसूस करते हैं।सच्चे और अच्छे लोग बुरे समय और अच्छे समय दोनों में आपके साथ होते हैं: झूठे और बुरे लोग आपको मुश्किल समय में छोड़ देते हैं।

अच्छे और सच्चे लोग बेहतर हो या बदतर सभी हालातों में आपके साथ होते हैं। दूसरी और, बुरे और झूठे लोग सिर्फ अच्छे समय में आपके साथ होते हैं। वे आपको बुरे समय में छोड़ देते हैं। ऐसे लोग कब तक आपके साथ रहते हैं जब तक उन्हें आपकी वजह से लाभ मिलता हैं।सच्चे और अच्छे लोग वास्तविक रूप से सभी लोगों के प्रति दयालु होते हैं: बुरे और झूठे लोग केवल कुछ ही चुने हुए लोगों के प्रति दया दिखाते हैं।

अच्छे और सच्चे लोग वास्तविक रूप से बिना भेदभाव के सभी के प्रति दया दिखाते हैं क्योंकि वे स्वाभाविक रूप से अच्छे होते हैं। दूसरी ओर, झूठे और बुरे लोग दयालु होने का केवल दिखावा करते हैं वे उन्हीं लोगों के प्रति दया दिखाते हैं जिनसे उन्हें कुछ फायदा होता दिखाई दे।अच्छे लोग हमेशा सच्चाई का साथ देते हैं: बुरे लोग हमेशा झूठ बोलते हैं।

अच्छे लोग कभी झूठ नहीं बोलते, और वह सच बोलना कभी नहीं छोड़ते क्योंकि वह सच्चाई के आदी हैं। दूसरी ओर, बुरे लोग धोखा देने और झूठ बोलने में माहिर होते हैं। वह झूठ बोलना बंद नहीं कर सकते क्योंकि वह झूठ के आदी होते हैं।सच्चे और अच्छे लोग हमेशा आपका बचाव करेंगे: झूठे और बुरे लोग आपके साथ विश्वासघात करेंगे।

अच्छे और सच्चे लोग आपकी ईमानदारी और गरिमा का सम्मान करेंगे और आपकी हर परिस्थिति में रक्षा, बचाव करेंगे। दूसरी ओर, झूठे और बुरे लोग आपको शर्मिंदा और आपकी पीठ पीछे बुराई करेंगे। वह आपके सामने आपके बारे में अच्छी बातें कहेंगे लेकिन आप की गैरमौजूदगी में वह आपकी बुराई और विश्वासघात करेंगे।. अच्छे और सच्चे लोग जवाबदेह होते हैं: बुरे और झूठे लोग हमेशा दूसरों को दोष देते हैं।

सच्चे और अच्छे लोग अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं और उनके लिए माफी मांगते हैं। दूसरी ओर, बुरे और झूठे लोग अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं और अपनी गलतियों को दूसरों पर थोप देते हैं।. सच्चे और अच्छे लोग नम्र होते हैं: झूठे और बुरे लोग घमंडी होते हैं।

सच्चे और अच्छे लोग साधारण जीवन जीते हैं। वह दूसरों को रास्ता देते हैं। कभी-कभी वह दूसरों को ऊपर उठाने के लिए खुद को निचा दिखा सकते हैं। दूसरी ओर, बुरे और झूठे लोग किसी को नीचे खींचने में जरा भी शर्माते नहीं हैं। उनका मानना है कि वह अन्य लोगों से श्रेष्ठ हैं। सच्चे और अच्छे लोग आप का सम्मान करते हैं: झूठे और बुरे लोग अविवेकी होते हैं।

अच्छे और सच्चे लोग आपके विचारों, भावनाओं और निर्णय को सुनते हैं और उन्हें महत्व देते हैं। बुरे और झूठे लोग आपकी परवाह नहीं करते हैं क्योंकि वह अपने फैसले और स्वार्थी महत्वाकांक्षाओं की परवाह करते हैं। सच्चे और अच्छे लोग कार्रवाई के माध्यम से प्यार और देखभाल करता है: झूठे और बुरे लोग केवल शब्दों के माध्यम से प्यार और देखभाल करते हैं।

अच्छे लोग किसी प्रतिक्रिया के माध्यम से अपना प्यार और देखभाल दिखाते हैं। वे ऐसा कोई काम करने की कोशिश करते हैं जिससे आपको महसूस हो कि वह आपसे प्यार करते हैं। दूसरी ओर, नकली और झूठे लोग आपसे कहेंगे कि वे आपसे प्यार करते हैं और आप की देखभाल करते हैं लेकिन जब आप को उनकी जरूरत होती है तो वे आपको दूर तक दिखाई नहीं देते हैं।अच्छे और सच्चे लोग आपको एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं: झूठे और बुरे लोग आपको उनकी जरूरत के हिसाब से बदलने के लिए कहेंगे।

ईमानदार और अच्छे लोग आपको इसलिए बदलने के लिए है कहेंगे कि आप बेहतर कर सको। दूसरी ओर, झूठे और बेईमान लोग अन्य लोगों से बदलने के लिए कहेंगे लेकिन वह खुद को नहीं बदलना चाहते। वे जो दूसरों को उपदेश देते हैं, उन्हें खुद पर लागू नहीं करते हैं।सच्चे लोग आप की गलतियों को भूल जाते हैं और आपको जमा करते हैं: बुरे लोग आपको कभी क्षमा नहीं करते हैं और बदला लेने की योजना बनाते हैं।

अच्छे लोग आपकी पिछली गलतियों को भूल जाते हैं। वह आपको क्षमा करते हैं और आगे बढ़ते हैं। दूसरी ओर, बुरे और झूठे लोग आपसे कहेंगे कि उन्होंने आप को माफ कर दिया, लेकिन वे आप की गलतियों को नहीं भूलेंगे और आप से बदला लेने के चक्कर में रहेंगे। वह आप को बर्बाद करने के लिए आपकी पिछली गलतियों को इस्तेमाल करेंगे।

अच्छे और सच्चे लोग आपको आपकी कमजोरी बताते हैं: झूठे और बुरे लोग आपको आपकी खामियां नहीं बताते हैं बल्कि उन पर हंसते हैं।अच्छे और सच्चे लोग आप के सबसे अच्छे दोस्त की तरह होते हैं। ऐसा नहीं है कि वह आपकी आलोचना नहीं करेंगे, करेंगे लेकिन ईमानदारी से। वह आपको बताएंगे कि, आप में क्या कमी है। वे कितनी भी बड़ी कमी होने के बावजूद भी आप को स्वीकार करेंगे। दूसरी ओर, झूठे और बुरे लोग हमेशा आपकी गलतियों और दोषों की तलाश करेंगे।

अगर उन्हें आप में कोई दोष दिखाई भी देता है तो वह आप को नहीं बताएंगे। यहां तक कि, वह आपको विश्वास दिलाएंगे कि आप सही हैं। लेकिन वे उन खामियों की उपयोग आप को नीचा दिखाने के लिए करेंगे। वे आपके छिपे हुए दोषों का आप के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे।

अच्छे और सच्चे लोग आप से मदद मांगते हैं क्योंकि वह आप पर भरोसा करते हैं: बुरे लोग अपने गलत उद्देश्यों को पूरा करने के लिए आपकी मदद मांगते हैं।अच्छे लोग आपको विश्वसनीय व्यक्ति मानते हैं। वे आपसे मदद मांगते हैं क्योंकि वह वास्तव में आप पर भरोसा करते हैं। झूठे और बुरे लोग आपसे मदद नहीं मांगते हैं क्योंकि वह आपको उनके और उनकी मदद के काबिल नहीं समझते हैं। वह लोग आपसे उन कामों में मदद मांगेंगे जिनसे आपका नाम बदनाम हो या उनके गलत उद्देश्य पूरे हो।


निष्कर्ष,

Next Story