Patni Aur girlfriend kis rishte ko nibhana hai Sabse kathin: शादी के बाद भी है गर्लफ्रेंड बनाने का शौक! पत्नी vs गर्लफ्रेंड जानिए किस रिश्ते को संभालना कठिन?
Patni Aur girlfriend kis rishte ko nibhana hai Sabse kathin: गर्लफ्रेंड और पत्नी अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इन दोनों रिश्तो के बीच किसे संभालना सबसे ज्यादा कठिन है। आईए जानते हैं इन दोनों में किस रिश्ते को संभालना है ज्यादा मुश्किल।

Patni Aur girlfriend kis rishte ko nibhana hai Sabse kathin: मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है और इस समाज में रहते हुए उसका कई लोगों से अलग-अलग प्रकार के रिश्ते जुड़े होते हैं। जीवन में हर रिश्ते का अपना एक महत्व होता है, कुछ रिश्ते खून से जुड़े होते हैं तो कुछ दोस्ती व प्यार से। लेकिन मुश्किलें तब आती है जब गर्लफ्रेंड और पत्नी इन दोनों रिश्तो के बीच संतुलन बनाना होता है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इन दोनों रिश्तो के बीच किसे संभालना सबसे ज्यादा कठिन है। आपको इन दोनों रिश्तो की जरूरते और प्रकृति को समझना होगा। आईए जानते हैं इन दोनों में किस रिश्ते को संभालना है ज्यादा मुश्किल।
पत्नी व गर्लफ्रेंड: दोनों में कैसा है रिश्तो का स्वरूप
गर्लफ्रेंड के साथ जब रिश्ते की बात आती है तो इसकी प्रकृति शुरुआत में काफी नयापन और उत्साह देने वाला होता है। समय-समय पर होने वाली रोमांटिक मुलाकात आपको अंदर से काफी खुश कर देती है। गर्लफ्रेंड के साथ रिश्तों में आप एक दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं साथ ही उनके बारे में पसंद, ना पसंद की भी जानकारी रखते हैं। सामान्य तौर पर गर्लफ्रेंड के साथ का रिश्ता मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक मजबूत नजर आता है लेकिन सामाजिक तौर पर नहीं।
जब हम पत्नी के साथ जुड़े रिश्ते की बात करते हैं तो यह सिर्फ दो व्यक्तियों का प्यार नहीं होता बल्कि इसमें रिश्तेदार और समाज के द्वारा तय की गई जिम्मेदारियो को भी ध्यान में रखना होता है। पत्नी को शास्त्रों में भी अर्धांगिनी का दर्जा दिया गया है साथ ही ये संवैधानिक रूप से भी जीवन संगिनी होती है।
दोनों रिश्तो की जरूरतो को समझें
हर रिश्ते की अपनी एक अलग मांग और जरूरत होती है। गर्लफ्रेंड के साथ जब रिश्ते की बात आती है तो इसमें पत्नी के रिश्ते से काफी ज्यादा उम्मीदो की जरूरत होती है। लड़के को हर समय अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाने पड़ते हैं और हर समय अपनी गर्लफ्रेंड को यह जताना पड़ता है कि वह उससे कितना प्यार करता है। अगर इन चीजों में कोई कमी होती है तो ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिकता। लेकिन यह इस रिश्ते की खासियत भी है कि यदि आप दोनों आप दोनों के बीच कोई अनबन है तो बिना किसी कानूनी कार्यवाही के अपने-अपने रास्ते जा सकते हैं।
लेकिन शादी के बाद जो पत्नी के साथ रिश्ता जुड़ता है, वह सिर्फ रोमांस तक ही सीमित नहीं रहता बल्कि इसमें कई पारिवारिक समस्याएं आती है जिन्हें साथ में मिलकर सुलझाना होता है। जाहिर सी बात है शादी के बाद बच्चे जरूर होते हैं तो उनकी पढ़ाई का खर्च, फिर घर का खर्च, खुद के करियर की चिंता इन सब समस्याओं में पत्नी के साथ संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। जब किसी महिला से आपका पत्नी वाला संबंध जुड़ता है तो आप सामाजिक तौर पर खुला जीवन जी सकते हैं लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ रिश्तों में ऐसा नहीं किया जा सकता। एक लाइन में कहे तो गर्लफ्रेंड सिर्फ प्यार जताती है और पत्नी उस प्यार को निभाती भी है।
पत्नी और गर्लफ्रेंड में कौन सा रिश्ता है ज्यादा मुश्किल
दोनों रिश्तो में अपनी समस्याएं और चुनौतियां हैं, ऐसे में किसी एक को आसान और दूसरे को मुश्किल नहीं कहा जा सकता। इस बात से समझिए कि अक्सर गर्लफ्रेंड के साथ जुड़े रिश्तो में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ती है, आपको लगातार अपने प्यार को साबित करना पड़ता है। इस वजह से कई बार लोगों की इमेज भी खराब हो जाती है। लेकिन पत्नी के साथ जुड़े रिश्तो में इन सब चीजों का उतना फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इन सबसे ऊपर भी आपके पास कई जिम्मेदारियां आ जाती है। इस रिश्ते का एक फायदा यह भी है कि हर सुख दुख में आपके पास एक स्थायी साथी जरूर होता है। निष्कर्ष के तौर पर कहा जा सकता है कि दोनों रिश्तो में प्यार और जिम्मेदारियां अवश्य हैं लेकिन यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह से निभा पाते हैं।
