Begin typing your search above and press return to search.

Men Attract to Married Women : शादी हो या रिलेशनशीप... लड़के हो रहे शादीशुदा महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित

लड़के कुंवारी लड़कियों की तुलना में शादीशुदा महिलाओं की ओर ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे हैं। बी-टाउन हो या फिर रियल लाइफ कई किस्से देखने को मिलते हैं।

Men Attract to Married Women : शादी हो या रिलेशनशीप... लड़के हो रहे शादीशुदा महिलाओं की तरफ ज्यादा आकर्षित
X
By Meenu

पहले शादी या रिलेशनशिप के लिए हमेशा कुंवारी लड़की लड़कों की पहली पसंद थी। लेकिन आजकल लड़कों को लड़कियों से ज्यादा शादीशुदा महिलाएं पसंद आ रही हैं. हां ये सच है...ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन काफी हद तक सच भी है।

लड़के कुंवारी लड़कियों की तुलना में शादीशुदा महिलाओं की ओर ज्यादा अट्रैक्ट हो रहे हैं। बी-टाउन हो या फिर रियल लाइफ कई किस्से देखने को मिलते हैं।

अब आपके मन में ये सवाल तो जरूर आ रहा होगा कि आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से ऐसा हो रहा है। तो चलिए आपको भी बताते हैं इसके कारण.



आत्मविश्वास

शादीशुदा महिलाएं कुंवारी लड़कियों की तुलना में अधिक आत्मविश्वास से भरी होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो घर, बच्चे और ऑफिस की सभी जिम्मेदारियों को अकेले संभाल लेती हैं। जिंदगी का अनुभव और जिम्मेदारी के चलते उनका विश्वास भी बढ़ता रहता है। यही आत्मविश्वास लड़कों को उनकी ओर खींचता है।

केयर

शादीशुदा महिलाएं देखभाल करने वाले स्वभाव की होती हैं। बहुत सारी जिम्मेदारी होने के बाद भी वो अपने साथ-साथ, अपने साथी और घर के बाकी सभी सदस्यों का ख्याल रखना अच्छी तरह से जानती हैं। हर छोटी और बड़ी बात का ध्यान रखती हैं। और ये केयरिंग नेचर लड़कों को पसंद आता है।

समझदार

ये भी देखा जाता है कि शादीशुदा महिलाओं में बेहतर समझ होती है। छोटी-छोटी बात पर नाराज नहीं होती और कुंवारी लड़कियो की तरह नखरे भी नहीं दिखातीं। लाइफ को काफी प्रेक्टिकल नजरिए से देखती हैं। उनका व्यवहार और बोलचाल अक्सर लड़कों को प्रभावित करता है। विवाहित महिलाएं सोच समझकर अनुभव से बात करती है।

शारीरिक सुंदरता

शादी के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिसके कारण उनके रंग रूप में अधिक निखार आ जाता है और वे अधिक खुश रहती हैं। साथ ही वो खुद को मैंटेन करके भी रखती हैं। जिसकी वजह से कुंवारी लड़कियों की तुलना में ज्यादा अट्रैक्टिव लगती हैं। इस वजह से लड़के उनकी ओर खींचे चले जाते हैं।

रिश्तों की कदर

शादीशुदा महिलाएं रिश्तों की कदर करना जानती हैं। शादी के बाद वो पूरी कोशिश करती हैं कि हर रिश्ते को सहज रखें। ये महिलाएं अपने परिवार के लिए कोई भी अहम फैसला आसानी से ले सकती हैं। साथ ही अपने पार्टनर को मेंटली सपोर्ट भी करती हैं जो बात लड़को को अच्छी लगती है।

Next Story