Begin typing your search above and press return to search.

UP News: दूल्हे की दाढ़ी दुल्हन को नहीं आई पसंद, शादी से किया इनकार, फिर रख डाली ये डिमांड

शादी समारोह से जुड़ी कई अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब जो मामला सामने आया है वह

दूल्हे की दाढ़ी दुल्हन को नहीं आई पसंद, शादी से किया इनकार, फिर रख डाली ये डिमांड
X
By Chitrsen Sahu

UP News: सितापुर: शादी समारोह से जुड़ी कई अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं, जिसपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश के सितापुर से जो मामला सामने आया है वह और भी हैरान कर देने वाला है। जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि आखिर क्यों दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और क्यों बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई।

चाहिए क्लिन सेव वाला लड़का

दरअसल, हरदोई के मिहीपुर में रहने वाले युवक की शादी पिसावां गांव की रहने वाली लड़की से हुई थी। 7 जून को जब वह बारात लेकर पहुंचा तो घरातियों ने बड़े धूमधाम से उसका स्वागत किया। रीति रिवाज से पूजा-पाठ भी शुरु हुई, लेकिन जब वरमाला के लिए लड़की को स्टेड पर लाया गया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान लड़की ने कहा कि वह दाढ़ी वाले लड़के से शादी नहीं करेगी, बल्कि उसे क्लिन सेव वाला लड़का चाहिए। जिसके बाद बारातियों और घरातियों में हड़कंप मच गया।

बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात

लड़की के शादी से इनकार करते ही लड़का पक्ष उसे मनाने में जुट गया। उन्होंने कहा कि लड़का अपना दाढ़ी कटवा देगा, लेकिन लड़की अपने जिद पर अड़ी रही और स्टेज छोड़कर चले गई। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई।

लड़की पक्ष का दावा

ये दावा तो लड़का पक्ष ने किया कि लड़की ने दाढ़ी के लिए शादी से इनकार कर दिया। लेकिन लड़की पक्ष ने जो दावा किया है वो अलग ही है। उनका कहना है कि सारे बाराती नशे में धुत थे, पूजा के दौरान दुल्हे के पिता ने दहेज में बाइक की मांग कर दी थी, जिसपर उन्होंने असमर्थ जताई। जिसके बाद लड़का पक्ष आक्रोशित हो उठा।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत

मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से कोई भी शिकायत अब तक नहीं मिली है। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर शिकायत की जाती है तो मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल यह पूरा मामला क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बन गया है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story