Begin typing your search above and press return to search.

नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ ने दिया महंगाई भत्ते की मांग को पूर्ण समर्थन…फेडरेशन के आव्हान पर नियमित व्याख्याता संघ प्रदर्शन में होगा शामिल

नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ ने दिया महंगाई भत्ते की मांग को पूर्ण समर्थन…फेडरेशन के आव्हान पर नियमित व्याख्याता संघ प्रदर्शन में होगा शामिल
X
By NPG News

रायपुर 19 जुलाई 2021. नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष दिलीप झा ने बताया कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश के व्याख्याता दिनांक 20 जुलाई को जिला मुख्यालयों में होने वाले प्रदर्शन में सम्मिलित होंगें,उप प्रांताध्यक्ष अवनीश तिवारी, प्रदेश सचिव प्रदीप मिश्रा व प्रदेश सह सचिव रामकुमार राजवाड़े ने जानकारी दी फेडरेशन दिसम्बर 2020 में चरणबद्ध तरीके से कलम रख मशाल उठा आंदोलन कर चुका है,अब मंहगाई भत्ते की मांग को लेकर दिनांक 20 जुलाई 2021को प्रत्येक जिले में कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुऐ जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जुलाई 2019 से महंगाई भत्ते की देय वृद्धि पर रोक लगाई गई है और राज्य कर्मचारी मात्र 12 प्रतिशत महंगाई भत्ता पा रहे हैं जबकि इस समयावधि में केंद्रीय कर्मचारी जुलाई 2021 की स्थिति में 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त करने वाले हैं। राज्य कर्मचारियों ने विषम कोरोना काल में सरकार का तन मन और धन से सहयोग किया है अब अपेक्षा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी भी कर्मचारियों के हक की मांग पूर्ण करेंगें।

Next Story