Begin typing your search above and press return to search.

नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय आंदोलन में सक्रिय…

नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय आंदोलन में सक्रिय…
X
By NPG News

रायपुर 30 नवंबर 2020. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन- विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों /समस्याओं को लेकर आंदोलन करने जा रहा है ,इसमें नियमित व्याख्याता संघ छत्तीसगढ़ भी फेडरेशन के त्रिस्तरीय आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करेगा। प्रांताध्यक्ष दिलीप झा ने बताया प्रांतीय पदाधिकारी एवम जिला अध्यक्षों की वर्चुअल मीटिंग की गई, जिसमें तीन चरणों मे होने जा रहे ” कलम रख -मशाल उठा” आंदोलन की चर्चा करते हुए अपने सदस्यों को आंदोलन के मुद्दे , आंदोलन के चरण ,आंदोलन की तिथियों से अवगत कराया गया। जिलों में सदस्यों को सक्रिय रह कर आंदोलन को सफल बनाने को कहा गया है।मीटिंग में प्रदेश सचिव प्रदीप मिश्रा, प्रदेश उप सचिव रामकुमार राजवाड़े, प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश साहू, एवम विभिन्न जिलो के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर उपाध्याय, गंगा प्रसाद तिवारी, कमलेश्वर बघेल, राजेंद्र सोनी, राजकुमार साहु, कमलेश सिंह, वीरेन्द्र तिवारी,कयूम खान, एल एन मार्के, अवनीश तिवारी, शिवदयाल सिदार,राजेन्द्र जायसवाल, बीपी वर्मा, भूपेंद्र नायक, संजय गुप्ता शामिल हुये। तीन चरण का आंदोलन इस प्रकार है।
1 दिसंबर मंगलवार – कलम रख ,मशाल उठा
(जिला मुख्यालयों में भोजन अवकाश के समय दीपक लेकर मशाल रैली )
11दिसंबर शनिवार जिला मुख्यालयों में वादा निभाओ रैली
19 दिसंबर रविवार प्रान्त व्यापी धरना रैली रायपुर में।

Next Story