Begin typing your search above and press return to search.

लाल बत्तीः निगम, मंडलों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों की दूसरी सूची जल्द होगी जारी, कल कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में तीन दर्जन नामों पर होगा मंथन

लाल बत्तीः निगम, मंडलों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों की दूसरी सूची जल्द होगी जारी, कल कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में तीन दर्जन नामों पर होगा मंथन
X
By NPG News

रायपुर,7 अगस्त 2020। निगम मंडल के क़रीब 35 नामों पर अंतिम मुहर कल समन्वय समिति की बैठक में लगने की संभावना है। समन्वय समिति की बैठक में ज़िलों की कार्यकारिणी पर विचार और अनुमोदन के साथ साथ पीसीसी के उन रिक्त पदों पर नई जवाबदेही किसे दी जाए इस पर भी विचार होगा।
समन्वय समिति की बैठक कल होनी है। इस समन्वय समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया,वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा और धनेंद्र साहू, संगठन प्रभारी पी एल पुनिया और चंदन यादव शामिल हैं।
यह समन्वय समिति की बैठक कल संभावित है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश संगठन प्रभारी पीएल पुनिया दिल्ली से रायपुर पहुँच चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार इस बैठक में उस 35 नामों पर भी अंतिम रुप से सहमति बनेगी जो पहले बन चुकी है। यह 35 नाम निगम मंडल से जुड़े हैं। इसके अतिरिक्त कुछ दर्जन भर नाम ऐसे भी हैं जो कि विभिन्न महत्वपूर्ण निकायों में उपाध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं में है।

Next Story