Begin typing your search above and press return to search.

लाल बत्ती: कभी भी जारी हो सकती निगम मंडलों की सूची.. आरपी को ब्रेवरेज.. अटल को पर्यटन.. उत्तम को युवा आयोग की मिल सकती है कमान

लाल बत्ती: कभी भी जारी हो सकती निगम मंडलों की सूची.. आरपी को ब्रेवरेज.. अटल को पर्यटन.. उत्तम को युवा आयोग की मिल सकती है कमान
X
By NPG News

NPG.NEW
रायपुर, 24 जून 2021। निगम मंडल की बहुप्रतिक्षित सूची इस हफ़्ते किसी भी दिन जारी होने के संकेत हैं। इस सूची में शामिल नाम तीन श्रेणियों में हैं जिनमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष और सदस्यों की श्रेणी है।
आयोग निगम मंडलों में जिन्हें जगह मिल रही है उनमें अटल श्रीवास्तव को टूरिज़्म, आर पी सिंह को ब्रेवरेज कार्पोरेशन के साथ साथ प्रीति खांडे, शंकर धूर्वा, अग्नि चंद्राकर, उत्तम वासुदेव के नाम शामिल है। पूर्व IAS सरजियस मिंज को वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया जा रहा है। रवि घोष और चंद्रशेखर शुक्ला इन दो में से किसी एक को लेकर भी सूचना है कि सूची में इनका नाम हो सकता है।दिसंबर में जिस नाम को लेकर असहमति सहमति के बीच मसला झूल रहा था और मसला कुछ ऐसा उलझा कि मुद्दा ही बन गया जिसके बाद माना गया कि सुची अटक गई।उस नाम याने मनीष श्रीवास्तव को लेकर खबरें हैं कि उपाध्यक्ष के लिए सहमति बनी है।
आयोग निगम और मंडलों को लेकर जब जब चर्चाएँ हुईं हैं, सोशल मीडिया पर कई नाम समय समय पर वायरल होते रहे हैं, तमाम क़यासों के बावजूद जब तक कि सुची जारी नहीं होती तब तक कुछ भी अंतिम नहीं माना जा सकता, क्योंकि नियुक्तियाँ विशुद्ध राजनैतिक है और हर नेता अपने समर्थकों के लिए अपने स्तर पर अंतिम स्तर तक जोड़तोड़ करता है।

Next Story