रेमिडिसवीयर को लेकर रेडक्रॉस सरगुजा की अनूठी पहल… “रेडक्रॉस से रेमिडिसवीयर मरीज़ को 899 रुपए में मिलेगा.. अस्पतालों को नो प्रॉफिट नो लॉस पर उपलब्ध होगा”
अंबिकापुर,16 अप्रैल 2021। कोरोनावायरस के आपदा दौर में रेमिडिसवीयर को लेकर मारा मारी के तकलीफ़देह खबरों के बीच सरगुजा रेडक्रॉस सोसायटी ने एक अनूठी पहल की है। सरगुजा रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव ने व्यवस्था सुनिश्चित की है कि, मरीज़ों को रेडक्रॉस से रेमिडिसवीयर का इंजेक्शन केवल 899 में उपलब्ध होगा। इंजेक्शन की मरीज को उपलब्धता की व्यवस्था ज़िला प्रशासन के निर्देशन में होगी।
रेडक्रॉस सोसायटी सरगुजा के अध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव ने NPG को बताया
“रेमिडिसवीयर इंजेक्शन कई कंपनियों के हैं, जिनकी दरें अलग अलग हैं, लेकिन रेडक्रॉस इसे मरीज़ों को केवल 899 रुपए में ही उपलब्ध कराएगी।शेष अंतर की राशि मैं स्वयं वहन करुंगा और रेडक्रॉस को जमा करुंगा”
आदित्येश्वर ने स्पष्ट किया है कि रेमिडिसवीयर इंजेक्शन की न्यूनतम दस की संख्या में उपलब्धता हो यह भी सुनिश्चित की जा रही है।अस्पतालों को नो प्रॉफिट नो लॉस पर यह उपलब्ध कराया जाएगा।