Begin typing your search above and press return to search.

रायगढ़, 6 जुलाई 2020। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत पाली, कुसमुरा, बरपाली, सपनई एवं सोनुमूड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद रिक्त है। जिसके लिए 21 जुलाई शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी हो, जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है अथवा जिस ग्राम के आंगनबाड़ी केन्द्र के आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
इच्छुक आवेदिका नियत तिथि एवं समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)में सीधे कार्यालयीन अवधि में आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
Next Story
