Begin typing your search above and press return to search.

10वीं पास के लिए 4 हजार से ज्‍यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्‍लाई….

10वीं पास के लिए 4 हजार से ज्‍यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्‍लाई….
X
By NPG News

नई दिल्ली 10 सितम्बर 2021 इंडिया पोस्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इंडिया पोस्ट द्वारा GDS पदों पर कुल 4,845 रिक्तियों की घोषणा की गई है. इच्छुक उम्मीदवार डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट appost.in/gdsonline पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन एप्लिकेशन की लास्‍ट डेट 22 सितंबर 2021 है.

उम्मीदवारों को गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी में पासिंग मार्क्‍स के साथ 10वीं कक्षा पास होना चाहिए. उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है. आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार रजिस्‍ट्रेशन करने के लिए इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट appost.in/gdsonline पर जाएं और अप्‍लाई करें.

Next Story