Begin typing your search above and press return to search.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से रिकॉर्ड सबसे अधिक मौत, 4529 कोरोना मरीजों की गई जान, 2.67 लाख नए केस…. रेमडेसिविर पर भी रोक लगाने की तैयारी में सरकार

पिछले 24 घंटे में कोरोना से रिकॉर्ड सबसे अधिक मौत, 4529 कोरोना मरीजों की गई जान, 2.67 लाख नए केस…. रेमडेसिविर पर भी रोक लगाने की तैयारी में सरकार
X
By NPG News

नईदिल्ली 19 मई 2021. देश में बुधवार को कोरोना संक्रमण (Corona New Cases) के 2,67,334 नये मामले सामने आये. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच पहली बार ऐसा हुआ है कि लगातार तीसरे दिन तीन लाख से कम केस आये हैं. इससे पहले तीन लाख से ज्यादा केस रोजोना सामने आ रहे थे. संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद कोरोना (Corona Death toll) से मरनेवालों की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक को देश भर में संक्रमण से 4529 लोगों की मौत हुई जो एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा हैं. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन आज दो बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की समीक्षा को लेकर बैठक करेंगे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.67 लाख से अधिक नए केस सामने आए हैं. जबकि 4529 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, इस दौरान 3.89 लाख से अधिक कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं. भारत में बीते कुछ दिनों से पॉजिटिविटी रेट की तुलना में रिकवरी रेट बढ़ा है लेकिन मौतों की संख्या में गिरावट नहीं है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार (19 मई 2021) सुबह 8 बजे जारी किए गए कोरोना के आंकड़े….

पिछले 24 घंटे में आए कुल नए केस- 2,67,334
पिछले 24 घंटे में कुल ठीक हुए – 3,89,851
बीते 24 घंटे में हुई कुल मौतें- 4529
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,54,96,330
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,19,86,363
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 2,83,248
भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 32,26,719
कुल वैक्सीनेशन – 18,58,09,302

Next Story