Begin typing your search above and press return to search.

Til Ka Matlb: जनाब तिल सिर्फ नहीं चुराता दिल, जानिए शरीर में कौन सा तिल आपको बनाता है धनवान और पुत्रवान

Til Ka Matlb: तिल चेहरे के किसी भी हिस्से में हो उसका कोई न कोई मतलब होता है. और वो प्रभाव भ छोड़ता है, जानते हैं आंख, कान ,नाक होंठ पर तिल होने का मतलब

Til Ka Matlb: जनाब तिल सिर्फ नहीं चुराता दिल, जानिए शरीर में कौन सा तिल आपको बनाता है धनवान और पुत्रवान
X
By Shanti Suman

Til Sharir Ke in Ango Me Hone Ka Matlb: कहते हैं कि गोरे -गोरे चेहरे पर तिल खूब जंचता है। नजर लगने से बचाता है। वैसे तो तिल का होना नेचुरल है, लेकिन

शरीर कुछ अंगों में तिल का होना सौभाग्यशाली माना जाता है। इसे लोग लकी और अन लकी मानते हैं । क्या आप जानते हैं कि तिल से हम इंसान का नेचर जान सकते हैं। शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल (Moles) की स्थिति, उनके रंग-आकार के हिसाब से अपने भविष्य का अनुमान भी लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र (Samudra Shashtra) में ऐसा बताया जाता है कि यह तिल (Til) बहुत विशेष महत्व रखते हैं। चेहरे पर तिल केवल सुंदरता का प्रतीक ही नहीं होते बल्कि ये व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं। हमारे शरीर पर जन्मजात के कुछ निशान होते हैं जो तिल हैं।

क्या कहता है तिल

शरीर के किसी भी अंग पर तिल होना एक अलग संकेत देता है। समुद्र शास्त्र में कहा गया है कि हमारे शरीर पर तिल का बहुत विशेष महत्व हैं। हर व्यक्ति के शरीर पर तिल होते हैं।जानते हैं क्या कहते हैं शरीर पर बने तिल।ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति के शरीर पर 12 से ज्यादा तिल होना अच्छा नहीं माना जाता है। शरीर पर तिलों को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं। ये भी कहा जाता है कि शरीर के जिस हिस्से पर तिल होता है वो उसके पूर्व जन्म में लगी किसी चोट का होता है।

तिल के साइज का महत्व

तिल के आकार का भी बहुत महत्व होता है। बड़े तिल व्यक्ति के जीवन में खास महत्व रखते हैं। लंबे तिल सामान्य अच्छे परिणाम देते हैं। सिर पर दाईं और तिल हो तो व्यक्ति को ऐश्वर्य और सुख भाग्य की प्राप्ति होती है।

नाक पर तिल

जिन लड़कियों की नाक पर तिल होता है वह स्वभाव से थोड़ी गुस्सेल और आशिक मिजाज वाली होती हैं। इनको रेड, चमकीले और ऑरेंज कलर वाले कपड़े बेहद पसंद होते हैं। नाक पर तिल वाली लड़कियां खुद को औरों से अलग दिखाने की कोशिश करती हैं।

नाक के बायीं-दाई तरफ तिल

यदि नाक के बायीं तरफ तिल हो, ऐसे लोग अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम-पूर्वक जिंदगी व्यतीत करते हैं। इनका दाम्पत्य जीवन बड़ा ही सुख से बीतता है। इन्हें अच्छे पद पर नौकरी मिलने की भी पूरी संभावना रहती है।यदि नाक के दाईं तरफ तिल होता है वो बड़े ही सुन्दर और सौभाग्यशाली होते हैं। संतान का सुख भी इन्हें मिलता है। अगर किसी महिला के नाक के दायीं तरफ तिल है तो उसे मायके पक्ष से पूरा साथ मिलता है।

यदि नाक के अगले हिस्से पर, यानी फ्रंट साइड पर तिल होता है, वे लोग अनेक कलाओं के जानकार होते हैं। इन्हें नयी-नयी चीज़ें सीखने का बड़ा ही शौक होता है. ऐसे लोग बड़े ही सौभाग्यशाली भी होते हैं। इसके साथ ही जीवन में इन्हें संतान का भी पूरा सुख मिलता है। लेकिन ये लोग थोड़े से मतलबी भी होते हैं। इन लोगों को पैसे की कमी नहीं होती।

नाक बीच में तिल

जिस स्त्री की नाक के अग्रभाग पर तिल हो यानी की बिलकुल बीच में तो वह स्त्री धनवान, पुत्रवान, सौभाग्यवान तथा अनेक कलाओं की जानकार होती है । ऐसा कहा जाता है कि ऐसी महिलाएं यदि नौकरी करती है तो वह उच्च पद को शीघ्र ही प्राप्त कर लेती है।

सिर पर तिल

फॉरहेड पर तिल वाली लड़कियां किस्मत की बड़ी धनी होती हैं। दौलत, शोहरत, कामयाबी इनके कदम चूमती है। इनके वॉडरोब में व्हाइट, ब्लैक और ग्रे कलर की आउटफिट्स देखने को मिलेगी। अपने सिंपल से लुक से ये किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं।

होंठ पर तिल

होंठ पर तिल वाली लड़कियां बहुत ज्यादा जिद्दी स्वाभाव की होती हैं। ये सिर्फ अपने मन की सुनती है और मनमर्जी करती हैं।कंधे पर मौजूद तिल हॉट, अट्रैक्टिव और अकलमंद इंसान की निशानी होती है। इनको एक्सपेरिमेंट करना बहुत अच्छा लगता है। वैसे तो इनका कोई स्टाइल स्टेटमेंट नहीं होता लेकिन यह हर तरह के आउटफिट्स को सहजता से कैरी करती हैं।

गाल पर तिल

गाल पर तिल वाली लड़कियां सेक्सी और खुले विचारों वाली होती हैं। ये दिखावे में बिल्कुल भी विश्वास नहीं रखती हैं। मगर इनको सेंट ऑफ अट्रैक्शन बनना अच्छा लगता है। इनपर हर तरह की आउटफिट्स सूट करती हैं।

Next Story