Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण हुआ शुरू, जानें किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन
सूर्य ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषों के अनुसार ग्रहों की स्थिति के कारण इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है।

Surya Grahan 2026: आज 17 फरवरी को मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है. सूर्य ग्रहण का समय शाम 5 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक है। साल का यह पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा और राहु भी इस दौरान कुंभ में ही होंगे जिससे ग्रहण योग बनेगा। यह ग्रहण एक वलयाकार होगा जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल माना नहीं जाएगा। लेकिन ज्योतिषों के अनुसार ग्रहों की स्थिति के कारण इसका ज्योतिषीय प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। इससे कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए ग्रहण काल में जानें साल के पहले सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या असर पड़ रहा हैं.
मेष राशि
- मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है।
- करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
- आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।
वृषभ राशि
- वृषभ राशि वालों के लिए तनाव की स्थिति बन सकती है।
- कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है।
- निवेश करने से बचना होगा।
- परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें।
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
- धन खर्च होने से आर्थिक स्थिति भी प्रभावित होगी।
- अचानक यात्रा या स्वास्थ्य पर धन खर्च होने के योग हैं।
- नई योजनाएं भविष्य में लाभ दे सकती हैं।
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है।
- संतान या परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
- कोई काम अगर अटका था, तो वह बन सकता है।
- सभी कार्यों से मानसिक संतोष मिलेगा।
सिंह राशि
- सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।
- किसी भी नए काम को करने से विशेष सावधानी रखनी होगी।
- साझेदारी में विवाद हो सकता है।
- किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कन्या राशि
- कन्या राशि वालों के लिए निवेश के मामले में लाभ के संकेत हैं।
- आपको नया घर, मकान, वाहन या कोई वस्तु विशेष की प्राप्ति होगी।
- नौकरी में उन्नति और प्रमोशन के योग बन सकते हैं।
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए समय प्रभावशाली रहेगा।
- आपकी बातों का असर लोगों पर पड़ेगा।
- समाज में सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
- वृश्चिक राशि वालों के लिए समय शुभ रहेगा।
- पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं।
- धन लाभ के अवसर मिलेंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- कोई खास मिलने भी आ सकता है।
धनु राशि
- धनु राशि वालों को लाभ के योग बन रहे हैं।
- करियर में सफलता और व्यापार में विस्तार संभव है।
- यात्रा से लाभ मिल सकता है।
- आपको कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि
- मकर राशि वालों के लिए तरक्की के संकेत हैं।
- लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे।
- वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
- कुंभ राशि में ही यह ग्रहण लग रहा है, इसलिए इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।
- मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
- निर्णय लेने में असमंजस रहेगा।
- स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।
- पारिवारिक समस्याओं के चलते परेशान होना पड़ सकता है।
मीन राशि
- मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण लाभदायक रहेगा।
- अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
- परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
- लव पार्टनर से मेल-मुलाकात करने में मुश्किलें आ सकती हैं।
सूर्य ग्रहण की शुरूआत- 17 फरवरी शाम 5 बजकर 26 मिनट से
ग्रहण की चरम काल- शाम 5. 42 मिनट पर
ग्रहण की समाप्ति- शाम 7. 57 मिनट पर
सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं ?
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, अटलांटिक महासागर जैसे देशों में दिखाई देगा।
सूतक काल मान्य होगा या नहीं
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यग्रहण के दौरान करीब 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है। सूतक काल शुभ नहीं माना जाता है और इस दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक काम नहीं किया जाता है।
सूर्य ग्रहण में दिखेगा रिंग ऑफ फायर
साल के पहले सूर्य ग्रहण में सूर्य का नजारा रिंग ऑफ फायर दिखेगा। ग्रहण के चरम काल के दौरान सूर्य के बीच का हिस्सा अंधकार से भरा होगा और इसके चारों तरफ प्रकाश का पतला और चमकदार घेरा होगा। जो अंगूठी जैसा प्रतीक होगा। इसे ही रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों ही एक सीध में आ जाते हैं।
