Begin typing your search above and press return to search.

Surya Grahan 2024: अब हो जाए सावधान... अपने साथ कई तरह की चेतावनी ला रहा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख और...

Surya Grahan 2024: अब हो जाए सावधान... अपने साथ कई तरह की चेतावनी ला रहा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख और...

Surya Grahan 2024: अब हो जाए सावधान... अपने साथ कई तरह की चेतावनी ला रहा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए तारीख और...
X
By Gopal Rao

Surya Grahan 2024: यानी चैत्र अमावस्या के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण जमीन से लेकर आसमान तक कई तरह की चेतावनी लेकर आ रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना मात्र है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से इसे शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है। ऐसे में कुछ काम को करने से बचना चाहिए।

बता दें कि सूर्य ग्रहण से पहले मार्च में 25 तारीख को साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगा था, जोकि भारत में दिखाई नहीं दिया था, इसलिए इसका प्रभाव भी यहां पर मान्य नहीं हुआ। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि 8 अप्रैल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं और इसका प्रभाव क्या होगा? तो चलिए जानते हैं 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा और किन-किन जगहों पर दिखाई देगा...

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, दिन सोमवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा।

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला ग्रहण?

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

क्या भारत में नजर आएगा साल का पहला ग्रहण?

चंद्र ग्रहण की तरह ही साल के पहले सूर्य ग्रहण को भी भारत से नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले इसका सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां पर इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story