Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: आज ये राशि वाले होंगे मालामाल, धन लाभ के बन रहे अच्छे योग...जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी

सोमवार राशिफल

सोमवार राशिफल: आज ये राशि वाले होंगे मालामाल, धन लाभ के बन रहे अच्छे योग...जानिए 12 राशियों की भविष्यवाणी
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 9 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang 9 January 2023: आज का पंचांग- 8 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि-द्वितीया 09:39 AM तक उसके बाद तृतीया

आज का नक्षत्र-अश्लेशा पूर्ण रात्रि तक

आज का करण- वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-प्रीति

आज का वार-सोमवार

चन्द्रमा- कर्क राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन आय में वृद्धि वाला है। आज प्रभावशीलता में वृद्धि होने वाली है। सामाजिक, लेखन और समाजसेवा में जातक के काम की प्रशंसा होगी। जातक के धन में वृद्धि होने से जरूरतें पूरी हो जाएंगी। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों के लिए समय बढ़िया नहीं है।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज राधा-कृष्ण की पूजा करेंगे तो निज संबंध मजबूत होंगे।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन पारिवारिक,सामाजिक और काम के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आजीविका का संकट दूर होगा और आप धन का संचय करने में कामयाब होंगे। सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ से भरा रहेगा। लेकिन आकस्मिक धन लाभ से घर मे खुशी का माहौल रहेगा। दूसरों पर विश्वास ना करें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- नारियल का गोला में प्रवाहित करेंगे तो सेहत लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से विवाद हो सकता है। ट्रासंफर की स्थिति बन रही है। बिजनेस में पार्टनर के साथ विवाद होगा। बाहर जाने से बचें, घर पर रहकर परिवार का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – सफेद या लाल कपड़े पहन कर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज जातक के सामने चुनौती से भरा रहेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री भी कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के दबाव से भरा दिन रहेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी तय होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। काम के क्षेत्र में जातक विस्तार की योजना बनाएंगे, जो लाभ देगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- रोटी 21 बार उतार कर चौराहे पर रख देंगे तो आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले सामाजिक रूप से कोई सम्मान मिल सकता है। लेखक, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिलेंगे।माता-पिता या परिवार के बुजुर्गों की सेहत की चिंता रहेगी। उतार-चढ़ाव सा भरा रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। उधार दिया पैसा वापस मिलेगा। बच्चों के काम से खुशी होगी।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- खुद के हाथ से बनाई गई पेटिंग दोस्तों को देंगे तो संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए योग, अध्यात्म, धर्म, दर्शन में रुचि बढ़ेगी। इस क्षेत्र में संभावनाओं के द्वार खुलने वाले हैं।पारिवारिक स्थिति के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। बाहर ना जाएं।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - पीपल के 5 पत्ते तोड़ कर घर में लाएं और पूजा स्थल पर रख दें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जो नौकरी में है काम का दबाव बनेगा। अविवाहितों के विवाह का समय है। प्रेमी-प्रेमिका भी अपने रिश्तें को नाम देंगे, विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बाहर ना जाएं। फालतू का खर्च करने से खुद को रोकेंगे तो भविष्य के लिए सुखद रहेगा। दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- लाल वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक किसी बड़ी और महत्वपूर्ण योजना में समय और पैसा निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतर परिणाम मिलने वाला है। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। लेकिन बाहर जाने से बचें। सेहत का अपना व अपने परिवार का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज आर्गेनिक पौधों का लगाएं तो स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज जातक कार्य विस्तार की योजनाओं पर काम करेंगे और लाभ होगा। नौकरी में भी जिम्मेदारी मिलेगी। पारिवारिक समय ठीक है। पुराने झगड़ों से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- आज बजरंगबली की पूजा करें और चोला चढ़ायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जीवनसाथी को महत्व देंगे और ध्यान रखेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। किसी ऐसी योजना पर काम शुरू करेंगे जो आपके जीवनभर की आय का जरिया बनेगी। जीवनसाथी को महत्व और ध्यान दें। संक्रामक रोग होने की आशंका है। रसोई में स्वादिष्ट खाना बनाने के साथ बितेगा। परिवार के लिए दिन को बेहतरीन बनाएंगे। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- किसी को चांदी का सिक्का देंगे तो लाभ होगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संभव है प्रॉपर्टी संबंधी कामों से लाभ मिलेगा। नया भूमि,भवन खरीदने का योग है। यदि किसी स्टार्टअप में निवेश करना चाहते हैं तो वक्त अच्छा चल रहा है। सेहत बेहतर रहेगा। लेकिव मास्क और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना न भूलें।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं, लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन भाई-बंधुओं व परिवार से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। आजीविका का संकट समाप्त होगा। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ होगा। बाहर न जाएं आपकी सेहत के लिए अनुकूल समय नहीं है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- घर में तुलसी का पौधा लगाएं

Next Story