Begin typing your search above and press return to search.

सोमवार राशिफल: वृष, सिंह, धनु पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसेगी...मिथुन, सिंह और मीन राशि वालों को होगी परेशानी, जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 4 January 2023
X
By NPG News

शांति सुमन

सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :12 दिसंबर सोमवार

• • तिथि- चतुर्थी 06:48 PM तक उसके बाद पञ्चमी

• आज का नक्षत्र पुष्य 11:36 PM तक उसके बाद अश्लेशा

• आज का करण-बालव और कौलव

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-इन्द्र

• आज का वार-सोमवार

चन्द्रमा - कर्क राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज दिन आराम में गुजरेगा। परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जातक के प्रेम संबंधों पर परिवार की सहमति बनेगी। शिक्षा के लिए घर से बाहर जाएँगे। बच्चों की शिक्षा में रुकावटें आएगी। आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन जातक के लिए शुभ रहेगा।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- व्यवसाय में किसी की नजर ना लगें इसके लिए 2 लॉंग पूर्व दिशा में फेंक दें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज के दिन परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूटेगा।नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाखुश होंगे और व्यवसाय में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी का साथ नहीं मिलेगा। अपनी भावनाओं का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- चिड़ियों को दाना दें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज यात्रा से दूर रहना होगा। बाहर जाने से पहले जरूरी बातों पर ध्यान दें नहीं तो परेशानी होगी। नौकरी और व्यवसाय में भाग्यशाली दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा।प्रेम संबंध में बात आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा। सेहत का ख्याल रखें। खासकर मां की बीमारी परेशानी खड़ी कर सकती है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज किसी गरीब को खाना खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कुछ खास नहीं रहेगा। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। घर में धार्मिक या वैवाहिक आयोजन होगा। परिवार के साथ आज खुशियों में शामिल होंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंध में धोखा खाएंगे।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सुबह-सुबह घर के बाहर मेन दरवाजे पर तांबे के लोटे से पानी गिराये।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले खुशी मिलेगी। व्यवसाय में किया गया निवेश फलदायी रहेगा। लेकिन नौकरी में मनमुताबिक काम न होने से परेशानी होगी। शिक्ष-प्रतियोगिता और लेखन साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे।परिवार का ख्याल रखें। प्रेम में ना सुनने की भी आदत आज डालनी होगी। सेहत को लेकर परेशानी बढ़ेगी। यात्रा से बचें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गाय को रोटी खिलाएं, सेहत बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे जो भविष्य के लिए सुखद संकेत है। नौकरी की तलाश में रहेंगे। पढ़ाई में बाधा आएगी। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।घर में मांगलिक काम का आयोजन होगा। सेहत का ख्याल रखें। प्यार के लिए दिन बढ़िया है।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज पीला या लाल रुमाल पास में रखें , काम बनेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज के दिन ऑफिस में जातक के काम को अहमियत नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय में निवेश से भविष्य में लाभ संभव है।शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन बढ़िया है, लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उलझनें बढ़ेंगी। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। किसी दूसरे पर या पार्टनर पर विश्वास नुकसानदेय रहेगा। प्रेम संबंध में साथी की तलाश पूरी होगी । वैवाहिक बंधन और परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी। आज जातक का सेहत बढ़िया रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज चालाकी से काम लेंगे तो सफलता निश्चित है। नौकरी में जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति संभव होगी। व्यवसाय में जातक के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। साथ ही करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम के मामले अभी थोड़ा इतंजार करना होगा। सेहत का ख्याल रखें। बिना

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज हरा चारा गाय या बकरी को खिलाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन संघर्ष से भरा रहेगा। इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र से संबंधित लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में पहचान बढ़ेगी। आज पढ़ाई को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी। व्यवसाय में सामान्य रहेगा, लेकिन अगर किराने का व्यवसाय है तो अप्रत्याशित धन लाभ होगा। आज परिवार मे किसी खास की तबियत खराब हो सकती है। बच्चों का ख्याल रखें।

आज का मंत्र- आज पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन रिश्तों में प्यार भरने वाला है।साथी की तलाश सोशल मीडिया के जरिए पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। व्यवसाय में दिन भाग्यशाली रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सेहत का ख्याल रखें

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज से हर दिन घर में घी का दीपक जलाएं पैसे की कमी नहीं होगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी जातक की आलोचना करेंगे। व्यवसाय में नुकसान संभव है। शिक्षा में बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम के लिए दिन बढ़िया है।वैवाहिक बंधन में बधेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज नारियल मंदिर में चढ़ाएं। हर बाधा दूर होगी।

Next Story