Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: मेष, मीन राशि वालों को लगाना होगा कोर्ट-कचहरी का चक्कर, पति-पत्नी के बीच अनबन होने से दांपत्यजीवन में हो सकता है कलेश...जानिए 16 दिसंबर राशिफल

शुक्रवार राशिफल

शुक्रवार राशिफल:  मेष, मीन राशि वालों को लगाना होगा कोर्ट-कचहरी का चक्कर, पति-पत्नी के बीच अनबन होने से दांपत्यजीवन में हो सकता है कलेश...जानिए 16 दिसंबर राशिफल
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

शांति सुमन

16 December Ka Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

• आज का पंचांग : 16 दिसंबर शुक्रवार

• तिथि- अष्टमी तिथि 03:02 AM तक उपरांत नवमी

• आज का नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 07:34 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

• आज का करण-बालव और कौलव

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-आयुष्मान

• आज का वार-शुक्रवार

चन्द्रमा - कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है । आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें। सांसारिक तथा अन्य प्रश्नो के कारण भी जातक का मन उदासीन रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखिएगा। भागीदारो के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- किसी गरीब को भरपेट भोजन करवायें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज व्यवसाय के क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावना अधिक हैं। कलीग्स का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा। शारीरिक और मानसिक रुप से भी जातक स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शत्रुओ पर विजय प्राप्त होगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले विचारों व वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बनेगा। परिश्रम की तुलना में परिणाम संतोषजनक न हीं प्राप्त होगा। कार्य में संभलकर आगे बढना होगा। अजीर्ण की पीडा़ होने से खान-पान में ध्यान रखें। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में अभिरुचि बढे़गी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज घर में बच्चों को गिफ्ट दें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज परिवार के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी । शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थता के कारण क्रोध की स्थिति रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन और कीर्ति की हानि होगी। पारिवारिक वातावरण कलेशपूर्ण रहेगा। मन में प्रसन्नता का अभाव रहने से अनिद्रा की समस्या रहेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज घर के मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनायें

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज खुशनुमा रहेगा। मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। दोस्तो और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। बडों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे या उन्हे मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यात्रा स्थानांतरण और पर्यटन के योग बनेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- मां दुर्गा और हनुमानजी की पूजा करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज शुभ फलदायी है। विशेषत: व्यवसाय करनेवालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद देगी।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज गाय को पालक खिलायें

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज प्रतिकूलता लेकर आएगा, मानसिक रुप से क्रोधी और शारीरिक रुप से शिथिल होने का अनुभव मिलेगा। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बना रहेगा। क्रोध पर भी संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में लड़ाई न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज शारीरिक और मानसिक रुप से जातक का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए काम का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। प्रियजनो के साथ समय आनंद सहित बिताएंगे। आध्यात्मिकता का भी आनंद आप के जीवन में बना रहेगा। दोस्तो के साथ मस्ती व मुलाकात हो सकती है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा। आरोग्य के विषय में ध्यान रखें। विद्यर्थियों को अभ्यास में रुचि नहीं होगी। शेयर में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर सकेंगे। गृहणियों को आज असंतोष रहेगा। आध्यात्मिकता जातक को शांति की ओर ले जाएगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज सुंदर कांड का पाठ करें या सुने शआंति मिलेगी

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी है । परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह हैं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज ऊं हं हनुमते नमः का जप करें

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज कोर्ट-कचहरी अव पैतृक संपत्ति की झंझट में जातक न पड़े। आज सभी कार्यो में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के वियोग का समय आ सकता है। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। मिल रहे लाभ पाने में हानि न हो जाए इसका ध्यान भी रखिएगा। लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय लीजिएगा। गलतफहमी से दूर रहें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज घर में केले का पौधा लगाएं, अच्छा रहेगा।

Next Story