Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार राशिफल: इन राशि वालों को हो सकती है हानि, मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि समेत 12 राशियों का जानें भविष्यवाणी...

शुक्रवार राशिफल: इन राशि वालों को हो सकती है हानि, मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि समेत 12 राशियों का जानें भविष्यवाणी...
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

शांति सुमन

2 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग : 2 दिसंबर शुक्रवार

• तिथि- दशमी 05:39 AM, Dec 03 तक

• आज का नक्षत्र -उत्तर भाद्रपद 05:45 AM, Dec 03 तक

• आज का करण-तैतिल और गर

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-सिद्धि

• आज का वार-शुक्रवार

• चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आय में वृद्धि होगी। भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। डूबा हुआ धन मिल सकता है। घर- बाहर प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

शुभ रंग- पीला

उपाय– आज सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे मंदिर में दान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज व्यापार का विस्तार हो सकता है। कार्यप्रणाली सुधरेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी।आत्मसंयम रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- सफेद

उपाय– आज कुंवारी कन्या जो 11 साल से कम की है उसे खीर या बताशा देकर दान करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रह सकती है। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाते है तो उसे लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान में संयम बरतें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। व्यापार अच्‍छा चलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज छोटे बालकों को गुड़-चना या बूंदी का प्रसाद बांटें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे,परन्तु अपनी भावनाओं को वश में रखें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश से लाभ होगा। भाग्य का साथ रहेगा। किसी समस्या का अंत होगा। प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की प्राप्ति किसी प्रभावशाली व्यक्ति के माध्यम से होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। जल्दबाजी न करें।

शुभ रंग- लाल

उपाय– चमेली तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंगबाण व सुंदरकांड का पाठ करें

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संयम रहें।किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। रोजगार में वृद्धि होगी।

शुभ रंग- हरा

उपाय– आज लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज भूमि व भवन के लाभकारी सौदे हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। किसी कार्य के प्रति आशंका रहेगी, मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज गाय की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा खिलाना चाहिए।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, विशेष सावधानी रखें। कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

शुभ रंग- रानी कलर

उपाय– आज शनिस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन किसी बड़ी समस्या से सहज ही निजात मिलेगी। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। धनार्जन होगा। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

उपाय आदित्यह्रदयस्त्रोत के पाठ के साथ सूर्य मंत्र का जाप 108 बार पूरे साल करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। उत्साह व प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में कोई नया कार्य कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।आत्मविश्वास में कमी आएगी। भाई-बहनों से विवाद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

उपाय– गणेश पूजा करें दान दे। सारे काम बनेंगे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने का मन करेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, ध्यान रखें।आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। खर्च भी बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– ब्रह्मणों को भोजन कराएं, पुखराज धारण करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। थकान हो सकती है।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

उपाय - कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Next Story