Begin typing your search above and press return to search.

शुक्रवार का राशिफल: वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों को बिजनेस में होगा उतार-चढ़ाव...सिंह, कन्या, तुला समेत 12 राशियों का जानें भविष्यवाणी...

शुक्रवार का राशिफल: वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों को बिजनेस में होगा उतार-चढ़ाव...सिंह, कन्या, तुला समेत 12 राशियों का जानें भविष्यवाणी...
X

Shukrawar Rashifal

By NPG News

शांति सुमन

9 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :9 दिसंबर शुक्रवार

तिथि- प्रतिपदा 11:34 AM तक उसके बाद द्वितीया

आज का नक्षत्र -मॄगशिरा 02:59 PM तक उसके बाद आर्द्रा

आज का करण-कौलव और तैतिल

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-शुभ

आज का वार-शुक्रवार

चन्द्रमा - मिथुन राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जातक के जीवन से आर्थिक संकट इस सप्ताह दूर नहीं होगा। पारिवारिक सहयोग से बड़ी समस्याओं से उबर जाएंगे। बिजनेस में बेहतरी की संभावनाएं बनने लगेगी। सेहत अच्छा रहेगा। रिश्तो दूरियां बढ़ेगी। विवाह में देरी होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- हनुमानजी की पूजा करें और सुंदरकांड पढ़ें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज आत्मविश्वास भरा रहेगा। मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी और भविष्य की किसी योजना पर ठोस निर्णय लेंगे। बिजनेस में तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। सदस्यों में तालमेल रहेगा। सेहत भी सामान्य रहेगी, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला वस्त्र धारण करे।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले परिवार में किसी तरह का आयोजन होगा, इससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के पूरे हो जाने से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रोफेशनल्स के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी। सेहत ठीक रहेगी। यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज केले के जड़ में जल अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज पारिवारिक समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है, जिनकी मदद करना पड़ेगा। बिजनेस वाले जातक के लिए समय नई संभावनाओं वाला है। नौकरी में लोगों को अस्थिरता महसूस होगी। आर्थिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी, लेकिन जल्द ही संभल जाएगी। माइग्रेन और सिरदर्द से परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले समाज में सम्मान मिलेगा। पुरानी योजनाओं का प्रयास करें। इस सप्ताह भी परिवार से दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति लगातार सुधार करें। नौकरी में लोगों को भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। किसी बात का तनाव ना लें। माता-पिता की सेवा करें। प्रेम संबंध में अलगाव होगा।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- रोज गौ की सेवा करें और हो सकें तो गाय का दान भी कर सकते हैं।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज सामान्य रहेगा। कुछ नई बातें और बदलाव जीवन में होने वाले हैं। परेशानियां बरकरार हैं, लेकिन उनसे निकलने का आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस से संबंधित कुछ अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, अवसर पहचानकर उनका लाभ उठाना सीखें। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज सूर्य को सुबह के समय जल का अर्घ्य देना चाहिए।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज जातक का भविष्य उज्जवल है। ऑफिस के जिस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं,उसमें सफलता मिलने का समय है। बिजनेस में किसी परिवारिक व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। धन की कमी धीरे-पूरी होने लगेगी। परिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत भी सामान्य रहेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक लाभ मिलेगा। बिजनेस में भविष्य की योजनाएं लाभवर्धक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता रहेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। सेहत ठीक रहेगा। सर्दी-जुकाम हो सकता है इसलिए ध्यान रखें। बाहर जाने से बचें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आर्थिक तरक्की योग बन रहे हैं। छात्रों को फोकस अपनी पढ़ाई पर ही करना है। सेहत पर ध्यान दें। घर में खुशियां दस्तक देंगी। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जप करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आपके लिए अच्छा रहेगा। मेडिटेशन से मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जातक की नौकरी व ऑफिस में सहयोगियों से परेशानी रहेगी। परिवार में जातक की बात को महत्व दिया जाएगा। बिजनेस में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गुड़ या गुड़ से बनी चीज का दान करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में क्रोध प्रबल रहेगा इसलिए प्रतिदिन कुछ समय ध्यान आदि लगाएं। इससे मन शांत होगा। परिवार की किसी समस्या को लेकर मन अशांत रहेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोग कमाई के नए साधन तलाशेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से विचलित रहेंगे। दोस्त के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज योग ध्यान से ईश्वर के करीब जायेंगे।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज भविष्य की योजना बनाने और उसे साकार करने में मदद मिलेगी, लेकिन ध्यान रखें कि जातक किसी निर्णय को परिजनों पर बेवजह थोपने का प्रयास ना करें। पुरानी परेशानियां जल्द ही दूर होने वाली हैं। वैवाहिक जीवन में कड़वाहट बढ़ेगा। इसलिए बेहतर होगा शांत रहें। प्रेम संबंध मुश्किल में हैं संभालें। सेहत के मामले में लापरवाही से परेशानी बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- भगवान शिव की पूजा करके अनुकूल फल मिल सकते हैं।

Next Story