Begin typing your search above and press return to search.

Shardiya Navratri Fast Food: शारदीय नवरात्रि में सेहत का रखें ख्याल, नौ दिनों के व्रत में ऐसा रखें खान-पान

Shardiya Navratri Fast Food: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, और इन रूपों को नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है। नौ दिन तक व्रत रखते हैं, जानते हैं...क्या खाना चाहिए व्रत के दौरान..

Shardiya Navratri Fast Food: शारदीय नवरात्रि में सेहत का रखें ख्याल, नौ दिनों के व्रत में ऐसा रखें खान-पान
X
By Shanti Suman

Shardiya Navratri 2023 : हिन्दू धर्मं में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन से मां दुर्गा की आराधना की जाती है। नवरात्रि व्रत में लोग पूरा दिन भूखे रहते है लेकिन सुबह और शाम को अधिक आहार ले लेते है, जिससे स्वास्थ्य बिगड़ जाता है। उपवास पूरे नौ दिनों का हो या प्रथम या अंतिम दिन का खान पान में सावधानी बेहद ज़रूरी है। कोरोना महामरी के समय खान पान में लापवाही किसी के लिए भी मुश्किल खड़ी कर सकती है। इसलिए हर दिन के अनुसार अपने आहार को पहले ही तय कर लें। शारदीय नवरात्रि का व्रत रखने वाले भक्त इन पौष्टिक आहारों का सेवन कर सकते हैं।

नवरात्रि में साबूदाने का सेवन- साबूदाने का प्रयोग व्रत के आहार में आप कर सकते है। इसमें कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा पाया जाता है। इसके साथ साबूदाने में कैल्शियम और विटामिन सी भी होते हैं। इसका सेवन कई तरहों से किया जा सकता है जैसे साबूदाने की खीर, पूरी, पापड़, खिचड़ी इत्यादि।

नवरात्रि में आलू का सेवन- नवरात्रि व्रत के साथ अन्य व्रत में भी आलू का सेवन लोग करते है। यह पौष्टिक तत्वों से भरा होता है। आलू में सबसे ज्यादा स्टार्च की मात्रा होती है। आलू के साथ साथ इससे बना पापड़ और चिप्स भी उपवास के दौरान खाया जा सकता है।

नवरात्रि में ड्राई फ्रूट्स का सेवन-ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता, अखरोट, मखाने इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में उर्जा बनी रहती है। व्रत के दौरान ड्रायफ्रूट, मूंगफली और मसाले के साथ मीठा मिलकर इसे नमीं बना कर भी खा सकते है। मेवे की खीर भी कई लोग व्रत के दौरान खाना पसंद करते हैं।

नवरात्रि में फलों का सेवन-व्रत के दौरान लोग फल खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसे बनाना नहीं पड़ता है और जल्दी से खाया जा सकता है। जिसके लिए अलग से समय नहीं निकालना पड़ता। अलग-अलग तरह के फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल इत्यादि की मात्रा ज्यादा पाई जाती है लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि आप जिस भी फल का सेवन करें, वो ताजे होने चाहिए। चाहे तो आप फलों का फ्रूट चार्ट बना कर भी खा सकते हैं। या फिर जूस भी पी सकते है।

नवरात्रि में कुट्टू के आटे की पूरी-नौ दिन का व्रत रख रहे हो तो आपको अच्छे आहार की ज़रूरत पड़ती है। जिसके लिए आप कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते है। कुट्टू या फिर सिंघाड़े के आटे की रोटी,पूरी , पकौड़ी इत्यादि बनाकर खा सकते हैं। व्रत के दौरान ये सबसे आसानी से बनने वाला पौष्टिक और स्वादिष्ट आहार है।

नवरात्रि में दही का सेवन-दही का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। दूध की अपेक्षा दही में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। दही में मौजूद पोषक तत्व तथा बैक्टीरिया शरीर के लिए एंटीबायोटिक का काम करते हैं। व्रत के दौरान फल और फलाहार में दही मिलाकर खा सकते हैं।

नवरात्रि व्रत में दूध या उससे बनी चीजें खाई जा सकती हैं। दूध से आप कई तरह के शेक और स्मूदी बना सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो कोई नैचुरल शक्कर का ऑप्शन चनें, जैसे गुड़, शहद, खजूर या स्टीविया का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नवरात्रि में नींद का भी ख्याल रखें- अगर आपने व्रत रखा है तो सही खानपान के साथ अपनी नींद का भी ख्याल रखें। दरअसल, जब हम व्रत क्र रहे होते हैं तो हमारा शरीर डिटॉक्स मोड में चला जाता है। ऐसे में अगर नींद पूरी न हो तो इससे चक्कर, सिरदर्द या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।


नवरात्रि में ना खाएं ये पदार्थ

प्याज और लहसुन: इन्हें तामसिक भोजन माना जाता है और इन्हें अपने नवरात्रि आहार में शामिल नहीं करना चाहिए. मशरूम, लीक, से भी बचा जाना चाहिए।

गेहूं, चावल: उपवास करते समय अपने नियमित आटे जैसे गेहूं, चावल, मैदा, सूजी, मकई का आटा, और सभी प्रकार की फलियां और दालें खाने से बचना चाहिए।

नमक : नवरात्रि के व्रत में नियमित नमक, हल्दी, करी पाउडर, धनिया, सरसो, राई का सेवन नहीं करना चाहिए।

शराब, अंडे, मांस, सभी प्रतिबंधित हैं।

नवरात्रि का महत्व हिन्दू धर्म में अत्यधिक है, और इसे विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है। इस त्योहार के दौरान, भगवान दुर्गा की पूजा के साथ-साथ नौ दिनों तक उपवास भी किया जाता है। यह उपवास नौ दिनों तक व्रतियों और भक्तों द्वारा पालन किया जाता है, जिसमें वे बिना अनाज, आलू, प्याज, और गर्लिक के आहार लेते हैं। यह उपवास दिव्यता और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक होता है। इसके अलावा, नवरात्रि के दौरान भक्त रात्रि को दीपों के साथ आरती करते हैं और देवी दुर्गा के मंत्र जाप करते हैं। यह पूजा और जाप उनकी भगवान के साथ एकाग्रता और साधना की भावना को बढ़ावा देते हैं।नवरात्रि के दौरान, बच्चे और युवा रास गरबा कर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और इसमें लोग खूबसुरत परिधान पहनते हैं और गरबा के नृत्य का आनंद लेते हैं।

शारदीय नवरात्रि। नौ दिनों का ये उत्सव 15 अक्टूबर से 23अक्टूबर तक चलेगा।नौ दिनों तक लोग भक्तिमय होकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं और दुर्गा देवी के नौ रुपों की अलग-अलग दिन पूजा करते हैं।शारदीय नवरात्रि के नौ दिन कब-कब

नवरात्रि पहला दिन- 15 अक्टूबर 2023- मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्रि दूसरा दिन- 16 अक्टूबर 2023- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

नवरात्रि तीसरा दिन- 17 अक्टूबर 2023- मां चंद्रघंटा की पूजा

नवरात्रि चौथा दिन- 18 अक्टूबर 2023- मां कूष्मांडा की पूजा

नवरात्रि पांचवां दिन- 19 अक्टूबर 2023- मां स्कंदमाता की पूजा

नवरात्रि छठा दिन- 20 अक्टूबर 2023- मां कात्यायनी की पूजा

नवरात्रि सातवां दिन- 21 अक्टूबर 2023- मां कालरात्रि की पूजा

नवरात्रि आठवां दिन- 22 अक्टूबर 2023- मां सिद्धिदात्री की पूजा

नवरात्रि नौंवा दिन- 23 अक्टूबर 2023- मां महागौरी की पूजा

24 अक्टूबर 2023- विजयदशमी (दशहरा)


Next Story