Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु वालों को होगी परेशानी, भगवान विष्णु की पूजा करने से पढ़ाई बिजनेस व नौकरी में मिलेगी सफलता...जानिए 24 दिसंबर का राशिफल

शनिवार राशिफल

शनिवार राशिफल: वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु वालों को होगी परेशानी, भगवान विष्णु की पूजा करने से पढ़ाई बिजनेस व नौकरी में मिलेगी सफलता...जानिए 24 दिसंबर का राशिफल
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

शांति सुमन

24 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

• आज 24 दिसंबर शनिवार

• तिथि- प्रतिपदा तिथि 12:06 PM तक उपरांत द्वितीया

• आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 10:15 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा

• आज का करण-बव और बालव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-ध्रुव

• आज का वार-शनिवार

चन्द्रमा - 03:31 AM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन जातक काम के चलते यदि कई दिनों से कहीं घूमने नहीं गए हैं तो ताजगी के लिए घूमने जाएं। सभी के साथ सौम्य व्यवहार रखें। जो लोग संगीत में करियर बना रहे है। उनको सफलता मिलेगा। बिजनेस में लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत की बात करें तो जिन लोगों का वजन बढ़ रहा है उनको अपनी जीवनशैली को सुधारने की आवश्यकता है। परिवार का मार्ग दर्शन मिलेगा। वाहन से सतर्क रहें।.

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज आर्थिक स्थिति के लिए गंगाजल को पानी में मिलाकर स्नान करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक को जरूरत न हो तो अनावश्यक वस्तुओं में निवेश न करें। अनावश्यक खर्च पर भी अंकुश लगा कर रखें। ऑफिस में यदि पैसे का रख-रखाव करते हैं तो अलर्ट हो जाएं किसी छोटी सी लापरवाही आपको परेशानी में ला सकती हैं। बिजनेस के लिए लाभ मिलेगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। जातक आज बच्चों के साथ आज समय बिताने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति अधिकांशतः सुधार होगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- शिव जी की पूजा करें तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक को आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाले हैं। वहीं जोखिम भरे निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस कि बात करें तो सैलरी में वृद्धि होगी। बिजनेस में अच्छी पहल होगी। पार्टनर शिप में काम करने का प्रस्ताव मिलेगा। महिलाओं का सहयोग मिलेगा। सेहत से सावधान रहें ।पिता से अच्छे सम्बन्ध बनाकर रखना होगा साथ ही वो आप से नाराज न हो इस बात का भी ध्यान रखें। प्रेम संबंध में नजदीकी बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – काले जूते व छाते का दान किसी गरीब को करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक सफलताओं से भरा रहेगा। जो लोग शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयासरत है उनके लिए सफलता योग है। ऑफिस के काम में उन्नति होगी, कलीग्स के साथ तालमेल और सहयोग रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। क्रोध पर काबू रखें, ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें सेहत खराब होने के संकेत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, कुछ जातक के घर संतान की खुशी मिल सकती है।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- गणेश स्तुति करने से लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले अपने लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगें। आर्थिक मामलों धन लाभ होगा। वाणी में सच्चाई रहेगी, वहीं दूसरी ओर अपनी बात कहने में सक्षम होगें। ऑफिस में लोगों का सहयोग मिलेगा। कुछ लोगों के सहयोग से लक्ष्य पाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में अधिक संघर्ष करना होगा,क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन से सतर्क रहें।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- किसी धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए जातक मन से प्रसन्न रहेंगे। जिन जातकों को नौकरी तलाश है उन्हें नौकरी मिलेगी। नेगेटिव चीजों से बचिए। बिजनेस में नये प्रस्ताव मिलेंगे। लेकिन लाभ के लिए सोच-समझकर फैसला लें। पढने वाले जातक के लिए पढ़ाई में बाधा हो सकती हैं। कल एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे। परिवार व जीवनसाथी का सम्मान करेंगे।घर में मेहमानों का आगमन होगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करें, इससे प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के लिए किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखना होगा। ऑफिस में कामों का अनदेखा ना करें। नहीं तो बॉस की गाज गिरेगी। जो लोग इधर-उधर की बातें करते हैं उनसे बचकर रहें। बिजनेस में नयी डील होगी,इससे सफलता मिलेगी, सेहत के लिए दिन बढ़िया नहीं रहेगा।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- शिव भगवान के पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक ऑफिस की गॉसिप से दूर रहें। बॉस से मिली जिम्मेदारी का पूरी लगन से निर्वाह करेंगे। ऑफिस में जो लोग जलते हैं उनके साथ भी अच्छा व्यवहार रखें। बिजनेस के लिए दिन शुभ है। सेहत से संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। लेकिन पिता की सेहत जातक को परेशानी करेगी। परिवार में एक-दूसरे पर विश्वास बनाएं रखें। मनमुटाव में समाधान हो सकता है नए दोस्त बनेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज विष्णु भगवान की पूजा करें

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए जातक अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल नहीं करेंगे। झुलझुलाहट हो सकती है। नौकरी बदलने की सोच रहे है तो जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। ऑफिस में महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार रखें। जो लोग बिजनेस में शेयर बाजार से संबंधित काम करते हैं, उन्हें लाभ मिलेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। मानसिक अशांति का अनुभव होगा। परिवार और जीवनसाथी के साथ सजग रहें। नहीं तो अलगाव और दरार तय है।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- विष्णु भगवान की पूजा करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले गहरी चिंता ना करें। बेवजह की बातों में दिमाग ना लगाएं। खुशी के साथ दूसरों को भी प्रसन्न रखें। प्रबंधन से जुड़ें लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है, बिजनेस में नुकसानदायक दिन है। उसको ठीक करने का विचार कर सकते हैं। पढ़ाई में परिश्रम करें। परिवार में धार्मिक काम होगा तो सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी दोस्त से उपहार मिलेगा।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज गहरी चिंता ना करें। बेवजह की बातों में दिमाग ना लगाएं। खुशी के साथ दूसरों को भी प्रसन्न रखें। प्रबंधन से जुड़ें लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है, बिजनेस में नुकसानदायक दिन है। उसको ठीक करने का विचार कर सकते हैं। पढ़ाई में परिश्रम करें। परिवार में धार्मिक काम होगा तो सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी दोस्त से उपहार मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज दुर्गा कवच का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन काम की वजह से व्यस्त रहेंगे। यात्रा करनी पड़ेगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। किसी करीबी व्यक्ति के साथ दिल की बात शेयर करेंगे। बिजनेस के मामले में कानूनी पचड़ों में फंसेंगे।उसमें आपको राहत मिल सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगा। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करें।

Next Story