Begin typing your search above and press return to search.

शनिवार राशिफल: इन राशि के लोगों को नौकरी में मिलेगा लाभ, सिंह, मकर, कुंभ, राशि वालों को होगी परेशानी...

शनिवार राशिफल: इन राशि के लोगों को नौकरी में मिलेगा लाभ, सिंह, मकर, कुंभ, राशि वालों को होगी परेशानी...
X

शनिवार राशिफल

By NPG News

शांति सुमन

17 December Ka Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

• आज का पंचांग : 17 दिसंबर शनिवार

• तिथि- नवमी 03:41 AM, Dec 18 तक

• आज का नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 09:18 AM तक उसके बाद हस्त

• आज का करण-तैतिल और गर

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-सौभाग्य

• आज का वार-शनिवार

चन्द्रमा - कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को लाभ होगा। शारीरिक कष्ट का सामना भी करना पड़ सकता है।आप धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के साथ पदोन्नति की संभावना है।दोस्त का सहयोग आपके काम में मिलेगा।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- शनि चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके बीच प्यार बना रहेगा, लेकिन अधिक मिलने-जुलने से बचें। इस दौरान नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज उड़द और तिल का दान करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जब जरूरत हो तब बात करें अन्यथा शांत रहें। रिश्ते में कुछ समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। विवाहित जातकों के लिए यह अच्छा समय है। आपको जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और आप भी उन्हें स्नेह करेंगे। बिजनेस और नौकरी में आलस से बचें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र शनिदेव की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज संतान मानसिक रूप से व्याकुलता बढ़ सकती है। कार्य क्षेत्र में तरक्की होगी, लेकिन घर की समस्याओं का असर काम पर पड़ेगा। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन होने की संभावना है। आज अनचाही यात्रा पर खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज के दिन शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में अचानक धन वृद्धि और धन हानि की संभावना भी बन रही है। मां को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। घर में जरूरी चीजों की खरीद करेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कड़वा बोलने से बचें तो बेहतर रहेगा। विवाहित जातकों के जीवन में प्रेम बढ़ेगा और एक दूसरे के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। किसी मंदिर के निर्माण में योगदान देंगे।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज शनिवार के दिन शनि ग्रह के नाम पर दान करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। संतान से सुख मिलेगा, वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए भी यह अच्छा समय है। नौकरी और व्यवसाय में आपका परिश्रम रंग लाएगा और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज के दिन पीपल के पेड़ में दीप जलायें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। कानूनी के कार्यों में आपको जीत मिलेगी। दोपहर बाद कुछ समय के लिए मानसिक व्याकुलता बढ़ सकती है। घर परिवार में भी विवाद की स्थिति बन सकती है।नौकरी में समय अच्छा चलेगा और काम का दबाव बढने वाला है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- हनुमान चालीसा का पाठ और दान करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज प्रेम संबंधों अनुकूलता नज़र नहीं आ रही है। इस दौरान विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए इससे बचने की कोशिश करें और धैर्य से काम लें। विवाहित जातकों के लिए भी दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में नया निवेश लाभ देगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- लोहे का रिंग पहने और लोहा दान करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आप के रिश्तों में अपनापन और प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या किसी कार्य की वजह से उन्हें दूर जाना पड़ सकता है।कार्य क्षेत्र में व्यस्तता के कारण आप पारिवारिक सुख से वंचित रह सकते हैं और खर्च भी अधिक होगा। दोस्त मिलने आ सकता है।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनिवार को गरीबों को खिचड़ी खिलाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आप किसी भी विवाद में फंस सकते है। इसको ज्यादा तूल न दें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों को कुछ समस्या हो सकती है। इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। संतान पक्ष के लिए मिला-जुला समय है।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज शनि देव की पूजा और दान करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जो विद्यार्थी है अच्छे फल मिलेंगे। आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं और सामान्य धन लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। एक ओर जहां रिश्ते में गहराई आएगी, वहीं किसी बात को लेकर मनमुटाव भी संभव है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- शनिवार के दिन तेल दान करें।

Next Story