Begin typing your search above and press return to search.

रविवार राशिफल: भगवान शिव को जलाभिषेक करने से मिलेगा धन का लाभ, मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित जानिए 12 राशियों का हाल...

रविवार राशिफल: भगवान शिव को जलाभिषेक करने से मिलेगा धन का लाभ, मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित जानिए 12 राशियों का हाल...
X
By NPG News

शांति सुमन

11 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :11 दिसंबर रविवार

• तिथि- तृतीया 04:14 PM तक उसके बाद चतुर्थी

• आज का नक्षत्र पुनर्वसु 08:36 PM तक उसके बाद पुष्य

• आज का करण-विष्टि और बव

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-ब्रह्म

• आज का वार-रविवार

चन्द्रमा - कर्क राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज सचेत रहने की आवश्यकता है कोई अनहोनी हो सकती है। किसी की बातों में आकर कोई काम न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे।जातक पढ़ाई में सफलता हासिल करेंगे।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल देने से लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज के दिन जातक के व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।ऑफिस में नुकसान उठाना पड़ सकता है।बिजनेस को लेकर सावधान रहे। परिवार के साथ खुशी का माहौल रहेगा। भाई-बहन के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- शिवजी को जलाभिषेक करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक के घर परिवार से मिलने वाले सुख में कमी होगी।स्वभाव में जिद्द और गुस्सा रहेगा। पिता के सेहत को लेकर दिक्कतें आएगी। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। बिजनेस में नुकसान होगी। कन्या को दान दे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र आज गरीबों को भोजन करावयें

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज आपकी के साथ कोई घटना घटेगी। जिसके लिए विपरित परिस्थितियां पैदा होगी। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य में परेशानी आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शादी के लिए बात पक्की होगी।इससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। दिमाग एवं शरीर में स्फूर्ति रहेगी। पुराने रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। जीवनसाथी के भाग्य से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की स्थिति मजबूत होगी।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- शनि मंदिर में दान दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज के दिन जातक के मन में विचारों की हलचल रहेगी। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। जीवनसाथी से बहस ना करें, विवाद बढ़ सकता है। घर में सामान्य स्थिति रहेगी। ससुराल में कोई कठिनाई आ सकती है।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज ऊं दुं दुर्गाय नमः का जाप करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज के दिन जातक को भाइयों से कम सहयोग प्राप्त होगा। माता का भाग्य शुभ है। इससे आपके सारे कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत अच्छी होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मजबूत स्थिति बनेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक के मन में तनाव एवं अस्थिरता बनी रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे। भाइयों का सहयोग कम प्राप्त होगा। माता की सेहत खराब रहेगा। संतान पक्ष के लिए यह दिन ठीक है। पेट सबंधी समस्याएं बनी रहेँगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- शनि मंदिर में तेल चढ़ायें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन जातक के लिए शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। आय के साधन बढ़ेंगे।

आज का मंत्र- आज काला कपड़ा दान में दे।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों एवं घर परिवार का सहयोग बना रहेगा। माता के विचारों का सम्मान करें। माता के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। भाग्य अनुकूल है, नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यवसाय वालों को आर्थिक लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज के दिन शनि चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन मन में अंजाना सा भय बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज आदित्यस्त्रोत का पाठ करें

Next Story