Aaj Ka Rashifal 31 December 2022: मेष से मीन राशि वाले का कैसा रहेगा 31 दिसंबर 2022, जानिए जाते-जाते साल का आखिरी दिन क्या देकर जा रहा...
Aaj Ka Rashifal31 December 2022: : सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा।

शांति सुमन
31 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--
- आज का पंचांग : 31 दिसंबर शनिवार
- तिथि- नवमी तिथि 06:33 PM तक उपरांत दशमी
- आज का नक्षत्र-रेवती 11:47 AM तक उपरांत अश्विनी
- आज का करण- कौलव और तैतिल
- आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
- आज का योग-शिव
- आज का वार-शनिवार
- चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा |
- जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन जातक अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहेंगे। आपको आवश्यकता पड़ने पर भाई -बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में कुछ कमी आएगी। आज पिता का स्वास्थ्य चिंता का विषय रहेगा। पारिवारिक जीवन को लेकर मन में असंतोष की भावना रह सकती है। अधिक काम के चलते जातक की दिनचर्या व्यस्त रहेगी।
आज का शुभ रंग - हरा
आज का मंत्र- आज पीपल के पेड़ में दीप दान करें अच्छा रहेगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। किसी कारण आपको अधिक ग़ुस्सा आ सकता है अथवा आप छोटी-मोटी बातों को लेकर चिढ़ सकते हैं, बच्चों को लेकर किसी प्रकार का विवाद संभव है। छात्रों को भी पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। ख़र्चों में बढ़ोतरी संभव है। वहीं धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। पार्टनर के साथ उनकी अनबन हो सकती है।
आज का शुभ रंग- पीला
आज का मंत्र- आज शनि मंदिर जायेगे तो अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन आपके लिए पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की सलाह है। घर में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं पारिवारिक जीवन ख़ुशहाल रहेगा। प्रेम के मामले में स अनुकूल है यानी कि यदि जातक प्रेम को विवाह में बदलने की सोच रहे तो समय अनुकूल है। नौकरी चेंज करना चाहते है तो थोड़ा इंतजार करें अच्छा रहेगा। अपना सिक्रेट किसी को बताने से परहेज करें। जीवनसाथी के साथ 2022 की आखिरी शाम बितायेंगे।
आज का शुभ रंग- गुलाबी
आज का मंत्र – आज किसी कन्या को उपहार देंगे।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज सकारात्मक रहेगा। महिलाओं के साथ अपने मधुर संबंध बनाए रखेंगे। क्योंकि उनके साथ टकराव आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। आज विदेश यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बिजनेस और नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। साल 2023 का स्वागत गर्म जोशी से करेंगे।
आज का शुभ रंग-हरा
आज का मंत्र- आज मंदिर की साफ-सफाई में मदद करेंगे
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज का दिन आप जातक बच्चों के साथ हंसी-खुशी से दिन व्यतीत करेंगे। दोस्तों अथवा रिश्तेदारों के साथ मुलाकात संभव है । आज जातक के लिए भागदौड़ अधिक रह सकती है जिससे साथी के साथ अनबन हो सकती है। आप अपने साथी के साथ खुशनुमा पलों का आनंद लेंगे। न्यू ईयर की पार्टी में किसी दोस्त के यहां जायेंगे।
आज का शुभ रंग- पीला
आज का मंत्र- आज शनि चालीसा का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज जातक के घरेलू जीवन में अशांति का माहौल रह सकता है। इस दौरान मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। अपने खाने-पीने की आदत पर थोड़ा ध्यान दें। ऐसे भोजन से परहेज़ करें जिससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचे। प्रेम प्रसंग के लिए यह दिन मिल-जुला रहेगा। आज लेट नाइट जश्न से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- किसी मंदिर में जाकर असहायों की मदद और भोजन दे ।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी मेहनत और प्रयासों से आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा।आज दोपहर बाद 2022 की विदाई में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेगे और शाम को रंगीन बनायेंगे।परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। गलतफहमी के कारण मां के साथ या ससुराल में जातक का विवाद हो सकता है, धैर्य बनाकर रखें। ताकी रिश्ते मधुर बने रहें। ऑफिस में जातक थकान महसूस कर सकते हैं। नशा से दूर रहे।
आज का शुभ रंग- नीला।
आज का मंत्र- आज घर मे तुलसी की पूजा करे और शनि मंत्र का जाप करें
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इससे आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। आज इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई में जमकर मेहनत करेंगे जिसका उन्हें परीक्षा में लाभ मिलेगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आज का दिन प्यार व शादी के लिए रोमांटिक है। आप दोस्तों और परिवार की मंडली के साथ कही घूमने जायेंग।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष के नीचे सुबह दीपदान करें
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशियां देकर जायेगा। आपकी गति आज थोड़ी धीमी रहेगी, आज उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आप विकट परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। आपको धन की हानि हो सकती है इसलिए सोच समझकर धन का प्रयोग करें। इस तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। न्यू ईयर का जश्न घर में मनायेंगे।
आज का शुभ रंग- केसरिया
आज का मंत्र- आज गरीबों को काला या भूरा कंबल दें।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज जातक के लिए घरेलू जीवन मे शांति मिलेगी। छात्र भी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यह दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है लेकिन साथी के साथ किसी नई जगह पर घूमने जाने का प्लान न बनाए तो बेहतर है। पार्टी और जश्न करेंगे। ध्यान रहें इसमें शराब और मांस से दूर रहे तो अच्छा रहेगा। बच्चों को घुमने ले जायेंगे।
आज का शुभ रंग- नीला
आज का मंत्र- आज उड़दा का दान करें
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आज 2022 को अलविदा करेंगे और दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। नशा में डूबने से सेहत पर असर पड़ेगा, सावधान रहें। विदेश यात्रा या किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग हैं। पारिवारिक जीवन को लेकर जातक दुखी रहेंगे। इस कारण अन्य कार्यों पर भी ध्यान नहीं देंगे। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
आज का शुभ रंग- नीला
आज का मंत्र- आज पीपल के वृक्ष में दीपदान करें।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी और काम में भी परेशानी भरी परिस्थिति देखने को मिलेगी, अपनी सेहत पर अवश्य ध्यान दें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर ख़र्च बढ़ सकता है। बच्चों के स्वभाव में रूखापन रहेगा। वहीं छात्रों का पढ़ाई में ध्यान लगाना थोड़ा मुश्किल होगा। साथी के साथ साल के आखिरी दिन का आनंद लेगे और पार्टी करेंगे।
आज का शुभ रंग- बैंगनी
आज का मंत्र- आज मंदिर जाये और ध्यान करें।