Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 28 january 2023 ka rashifal: मेष, वृष और कर्क के लिए बेहद खास रहेंगा दिन, इन्हें हो सकता है पैसों का नुकसान...

Aaj 28 january 2023 ka rashifal

Aaj 28 january 2023 ka rashifal: मेष, वृष और कर्क के लिए बेहद खास रहेंगा दिन, इन्हें हो सकता है पैसों का नुकसान...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 28 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang 28 January 2023-: आज का पंचांग- 28 जनवरी 2023 का पंचांग

  • तिथि- सप्तमी 08:43 AM तक उसके बाद अष्टमी
  • आज का नक्षत्र- अश्विनी 07:06 PM तक उसके बाद भरणी
  • आज का करण- विष्टि और बव
  • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • आज का योग- शुभ
  • आज का वार-शनिवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपके विरोधी परास्त होंगे, फिर भी विवाद हो सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी के व्यवहार से अपमान महसूस होगा और धैर्य रखें। नौकरी में अनुकूलता रहेगी।

आज का शुभ रंग – पीला

आज का मंत्र- आज शनिवार का व्रत रखें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक नई आर्थिक नीति बनेगी। आज आपके कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिल सकते हैं। आज भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अनहोनी होने की आशंका रहेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज शनि देव की पूजा करें

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आप पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। आपका डर सताएगा। आज भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा कार्य हो सकता है।

आज का शुभ रंग- मैरून

आज का मंत्र – आज पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज अध्यात्म में रुचि रहेगी। आप तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में मातहत सहायता नहीं करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको बुरे लोग हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। झंझटों में न पड़ें।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- आज केसर का तिलक लगाएं।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज के लिए प्रेम में विवाद हो सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शरीर में चोट लग सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी। दूसरों के मामलों में दखल न दें। आय में निश्चितता रहेगी। विवेक का प्रयोग करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए जातक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आपको कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। भागदौड़ रहेगी। माता के माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मतभेद कम होकर लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र - देवी दुर्गा की आराधना करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज यात्रा में अपना सामान संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी। आपका क्रोध के आवेग पर नियंत्रण रखें।आज पुराना रोग उठ सकता है। आज चिंता रहेगी। आप बनते-बनते कामों में व्यवधान आ सकता है। तनाव रहेगा। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज लाल कपड़ा दान में दें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक जल्दबाजी से चोट लग सकती है। आज आपके साथ चिंता तथा भय रहेंगे। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आपको बड़ा लाभ होने के योग हैं। आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों से मतभेद कम होंगे। नए संपर्क बनेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज का व्रत करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज के दिन शरीर में पीड़ा हो सकती है और बेचैनी रहेगी। विद्यार्थियों को सफलता हासिल होगी। आज विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपको किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। अध्ययन में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज शनिवार को काले तिल दान करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। आपका दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है।आज विवाद को बढ़ावा न दें। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर-बाहर अशांति रह सकती है।आज नकारात्मकता कम रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। धनहानि हो सकती है।

आज का शुभ रंग- भूरा।

आज का मंत्र- आज का दिन नियमित रूप से श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपके प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। कार्य की प्रशंसा होगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्य से लोगों के ध्यानाकर्षण के केंद्र बनेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज सूर्य देव को रोजाना जल चढ़ाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज चोट व रोग से कष्ट की संभावना बनती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। आप ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। विवेक का प्रयोग करें। बिगड़ते काम बनने लगेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ होगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- 'ॐ दुं दुर्गायै नमः'' इस मंत्र का जप करें।

Next Story