Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 27 January 2023 Ka Rashifal: इन राशि वालों को गाड़ी चलाते समय रहना होगा सावधान, हो सकती है बड़ी घटनाएं, पढ़े आपका भविष्यफल...

Aaj 27 January 2023 Ka Rashifal

Aaj 27 January 2023 Ka Rashifal: इन राशि वालों को गाड़ी चलाते समय रहना होगा सावधान, हो सकती है बड़ी घटनाएं, पढ़े आपका भविष्यफल...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 27 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang27 January 2023-: आज का पंचांग- 27 जनवरी 2023 का पंचांग

  • तिथि-षष्ठी 09:10 AM तक उसके बाद सप्तमी
  • आज का नक्षत्र-रेवती 06:37 PM तक उसके बाद अश्विनी
  • आज का करण-गर और वणिज
  • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • आज का योग-साध्य
  • आज का वार-शुक्रवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज आपको बेचैनी परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए टहलने निकलें और ताज़ा हवा में गहरी साँसें लें। साथ ही सकारात्मक सोच भी बहुत मददगार रहेगी। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। जो लोग आपके लिए सबसे ज़्यादा अहमियत रखते हैं, उन्हें अपनी बात समझाने में आप ख़ासी दिक़्क़त महसूस करेंगे। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज ख़ुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

आज का शुभ रंग – पीला

आज का मंत्र- आज केले का दान और गुरु भगवान की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े बदलाव करें। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। भागीदार आपका फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज गणेश जी की स्तुति करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक आज जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें जिनकी बुरी आदतें आपके ऊपर असर डाल सकती हैं। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।

आज का शुभ रंग- मैरून

आज का मंत्र – आज हनुमान जी की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। ऐसे काम करें जिनसे आपको ख़ुशी मिले,लेकिन दूसरों के मामलों में दख़लअंदाज़ी से बचें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- आज मिश्री का भोग और लक्ष्मी की पूजा करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज के लिए सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। प्रेम के लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपका स्वास्थ और ऊर्जा का स्तर कामकाज में आपका सहयोग नहीं करेंगे। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए जातक बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। करियर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र - गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज अकेलेपन और तन्हाई की भावना से बाहर आएँ और परिवार के साथ कुछ पल बिताएँ। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। प्यार में अपने अशिष्ट बर्ताव के लिए माफ़ी मांगें। आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नज़रअन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी पर शक़ कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में दिक़्क़त पैदा होगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज गुरु की सेवा करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। घरेलू सुख-सुविधा की चीज़ों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। वरिष्ठ से आपको पदोन्नति या लम्बे वक़्त से लटके किसी काम के पूरे होने का तोहफ़ा मिल सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज लाभ मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें।

आज का शुभ रंग- भूरा।

आज का मंत्र- आज का दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च न करें। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है,लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में गतिविधियों के प्रति सजग रहिए।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज घर में शुभ-लाभ लगाएं।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं।फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- शुक्रवार के दिन किसी कन्या को भोजन कराये

Next Story