Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 25 January 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को धन में बरतनी होगी सावधानी, इन जातकों में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...

आज 25 जनवरी 2023 का राशिफल

Aaj 25 January 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को धन में बरतनी होगी सावधानी, इन जातकों में बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 25 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang 25 January 2023-: आज का पंचांग- 25 जनवरी 2023 का पंचांग

  • तिथि-चतुर्थी 12:34 PM तक उसके बाद पञ्चमी
  • आज का नक्षत्र-पूर्व भाद्रपद 08:05 PM तक उसके बाद उत्तर भाद्रपद
  • आज का करण-विष्टि,बव और बालव
  • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • आज का योग-शिव
  • आज का वार-बुधवार

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

आज का शुभ रंग – पीला

आज का मंत्र- आज आटे के डिब्बे में नमक डालें

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक के लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ फोन पर मस्ती करेंगे। आय में वृद्धि के आसार हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- गरीबों को भोजन कराएंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक आज रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। धन लाभ के योग हैं। लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलने के आसार हैं। सतर्क रहना होगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। धैर्य और संयम से काम लें।

आज का शुभ रंग- मैरून

आज का मंत्र – आज घी और गुड़ गाय को खिलाने से धन की कमी दूर होगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक शुभ रहेगा। आज जो फैसला करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीतिक लोगों को लाभ मिलेगा। धन मामलों में सावधानी बरतनी होगी। महिला पक्ष से सावधान रहें। किसी से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। ससेह ठीक रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- आज बरगद के पत्ते पूजा स्थल पर रखें

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक आज शुभ रहेगा। आज पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाएंगे। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। पूरा दिन मेहनत करना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए उत्तम फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में आज जातक को रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। जातक आज अपने आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखें। कोई निर्णय लेना हो, तो जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो इसमें नुकसान हो सकता है। प्रेम में बिता रहे लोग आज अपने जीवनसाथी को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र - बुंदी का लड्डू गरीबों का दान करेंगे तो शनिदेव की कृपा बरसेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।घर पर रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज तुलसी का पौधा घर लाएं।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले का फोकस काम में बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे भविष्य में आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें। इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज लाल रंग का फूल देवी दुर्गा को चढ़ाएंगे चो परेशानी मिटेगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। नए दोस्त बनने के आसार हैं। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। यात्रा से लाभ मिलेगा। ज्यादा खर्च होने से आर्थिक परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। बच्चों का खास ध्यान रखना होगा।

आज का शुभ रंग- भूरा।

आज का मंत्र- घर से निकलते वक्त इलाइची खाएंगे तो लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज शुभ रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कारोबार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन लाभ के आसार हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। लेकिन दूर बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। कुछ लोगों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। बॉस आपके कार्य की सरहाना करेगा। दुश्मनों से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। सेहत सामान्य बना रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- एक गिलास दूध रखकर सोये और उसे दूसरे दिन पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।

Next Story