Begin typing your search above and press return to search.

Aaj 24 January 2023 Ka Rashifal-मंगलवार राशिफल: आज इन राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी, अनावश्यक खर्च से बचें...वहीं इन्हें आज धन कमाने का मिलेगा अवसर...

Aaj 24 January 2023 Ka Rashifal

Aaj 24 January 2023 Ka Rashifal-मंगलवार राशिफल: आज इन राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी, अनावश्यक खर्च से बचें...वहीं इन्हें आज धन कमाने का मिलेगा अवसर...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 24 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang24 January 2023-: आज का पंचांग- 24 जनवरी 2023 का पंचांग

  • तिथि-तृतीया 03:22 PM तक उसके बाद चतुर्थी
  • आज का नक्षत्र-शतभिषा 09:58 PM तक उसके बाद पूर्व भाद्रपद
  • आज का करण- गर और वणिज
  • आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • आज का योग-वरीयान
  • आज का वार-मंगलवार
  • चन्द्रमा- कुंभ राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। आज मन किसी बात को लेकर दुखी होगा। कोई अनैतिक काम न करें उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी में संयम रखें। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी या प्यार में सबकुछ आपके मनमुताबिक होगा। नौकरी अच्छे पैकेज पर मिलेगी। बिजनेस में भी लाभ होगा।

आज का शुभ रंग – पीला

आज का मंत्र- आज चौरास्ते पर चौमुखी दीपक जलाये।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज शुभफलदायक है, आज बच्चों के मन में प्यार की छलक देखेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेट- सौगात मिल सकते हैं और उनके साथ दिन खुशी में बिता सकेगें। स्वादिष्ट भोजन एवं परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध में आप आगे जायेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले जातक आज रिश्तेदार व दोस्तों के साथ मुलाकात से खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना से लाभ मिलेगा।हर काम को जातक आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी व बिजनेस में अनुकूल वातावरण रहेगा और साथियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। खेलकूद में भाग लेंगे।

आज का शुभ रंग- मैरून

आज का मंत्र – आज तुलसी को दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज ज्यादा संवेदनशील व भावुक होंगे। जिससे मन में स्नेह का गुबार उठेगा। नौकरी व बिजनेस में सामान्य स्थिति रहने वाली है। कल्पना शक्ति से सृर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पडेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- आज 1 किलो तिल और गुड़ का दान किसी गरीब को करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। जिसके कारण किसी की भावना को चोट लग सकती है। आज सेहत से परेशान रहेंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज पर आज काम न करें। मानसिक उग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन हैं। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया रास्ता खुलेगा। अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमी जोड़ा एक दूसरे का सानिध्य पाएंगे। स्वभाव में ज्यादा भावुकता व कामुकता रहेगी। दोस्तों पर खर्च होगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र - आज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज बिजनेस के कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यश बढ़ेगा। स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने वाला है। घर में खुशी का माहौल होगा। नौकरी में भी साथियों का साथ मिलेगा। तन एवं मन से खुशी का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुखशांति भरा रहेगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा निवेश से मिलनेवाले पैसे में वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए प्रणय का योग है। विपरित लिंग के प्रति आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। रोजगार में नया अवसर मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें।इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज खाने- पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करे। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडेगा। मन बेचैन रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा।

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- आज आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन में नाम कमाएंगे। बिजनेस में प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। जातक के लिए अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद न करे। संतान से मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाएंगे।धन खर्च होगा।

आज का शुभ रंग- भूरा।

आज का मंत्र- पूजा पाठ करेंगे तो मन की शांति मिलेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। नौकरी व ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख मिलेगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज पा सकेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- आज मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज घर, परिवार व व्यापार क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ थोड़ा समय बितेगा। परिवार बच्चे व पत्नी के साथ ज्यादा निकटता बनाएंगे। महिला मित्र से विशेष लाभ मिलेगा।। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए अच्छा समय व लाभ प्राप्ति वाला होगा। अविवाहितों के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- हनुमान जी की पूजा करेंगे तो धन लाभ होगा।

Next Story