Begin typing your search above and press return to search.

Rashifal 15 October 2024:कर्क राशिवाले ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय

Rashifal 15 October 2024:कर्क राशिवाले ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय

Rashifal 15 October 2024:कर्क राशिवाले ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जानिए बाकी का हाल दैनिक राशिफल-उपाय
X
By Shanti Suman

Aaj Ka Dainik राशिफल 15 October 2024: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है....

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज जातक का दिन ऑफिस में किसी सहकर्मी से दोस्ती हो सकती है। कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। आपसी रिश्ते और दोस्ती मजबूत होंगी। पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करना स्वास्थ्य के लिए शुभ है।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए दिन आज धन के नए मार्ग बनेंगे। बिजनेस में धीरे-धीरे परिस्थिति सुधरेगी। चीजों को टालने या जल्दी पूरा करने के लिए जल्दबाजी न करें। छोटी-मोटी बाधाओं से हताश होने की जरूरत नहीं है। हिम्मत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी। आप परिवार के साथ समय का आनंद लेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- चने की दाल गाय को खिलाने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज के दिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। ऑफिस के काम में सीनियर्स की मदद मिलेगी। मेडिकल के क्षेत्र में काम करने वाले सतर्क रहें।वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों की बॉस प्रशंसा करेंगे। सेहत बढ़िया रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज तांबे के बर्तन में रात भर रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातकआज बढ़िया रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। किसी करीबी रिश्तेदार से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन बहुत जरूरी हो तो बाहर जाएं।सेहत के मामले में परेशान रहेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक अच्छा समय नहीं है। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट भी रह सकती हैं।इससे आत्मविश्वास में कमी आएगी I साझेदारी के काम में आगे बढ़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी। कानून की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- हनुमान जी के मंत्र ऊं हनुमनते नम: का जाप करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि के जातक बेहतरीन रहेगा। पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने में लगाए। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आज किसी पुराने मित्र से वीडियो कॉल कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहें। सेहत ठीक नहीं रहेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गाय को पालक खिलायें तो अच्छा रहेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी या कार्य से जुड़े नए विकल्प मिलेंगे। जल्दबाजी में फैसले ना लें। परिवार की किसी चिंता से पीड़ित हो सकते हैं। परिवार के साथ थोड़ा अधिक समय बिताएं। बुरा वक्त जल्द ही बीत जाएगा। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक के लिए दिन शुभ रहेगा। धन और यश में वृद्धि होगी। बिजनेस में कुछ लाभ हो सकता है। पार्टनर के सहयोग से सफल हो सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर सामने आएंगे। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- आज स्नान-दान से पुण्य फल मिलेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज जातक बढ़िया रहेगा। समय का सही इस्तेमाल करेंगे तो बिजनेस में ज्यादा लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कुछ अलग और नया करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें हर मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले जातक सामान्य रहेगा। भाग्य आपके पक्ष में नहीं है। जातक की सच्चाई ही तरक्की दिलवाएगी। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। दोस्तों के साथ फोन पर अच्छा वक्त बिताएंगे। पारिवारिक जीवन में भी भाई बहनों से विवाद हो सकता है। जरूरी काम से बाहर जाना हो सकता हैं। सतर्क रहे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र – आज का दान किसी वृद्ध गरीब ब्राह्मण को करें, सुख मिलेगा

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज जातकआपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरी में लोगों की पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर करने के लिए नई पहल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी। आपका सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र-आज मां लक्ष्मी की आराधना करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज जातक कार्यस्थल पर किसी से अनबन हो सकती है। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। बड़े भाई के सहयोग से आज किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- -आज घर में गौतम बुद्ध की मूर्ति लेकर आएं।

Next Story