Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Rashifal 03 January 2023: सिंह राशि वाले के लिए आज का दिन खुशनुमा सुबह लेकर आ रहा है। मीन राशिवालेअपने से बड़े लोगों के लिए आदर का भाव रखेगें

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

Aaj Ka Rashifal 03 January 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं—

आज का पंचांग- 3 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि-द्वादशी 10:01 PM तक उसके बाद त्रयोदशी

आज का नक्षत्र-कृत्तिका 04:26 PM तक उसके बाद रोहिणी

आज का करण- बालव और कौलव

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का योग-शुभ

आज का वार- मंगलवार

चन्द्रमा- वृषभ राशि पर संचार करेगा |


जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

  • मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आप आज अपने किसी दोस्त के साथ बहस में ना पड़ें वरना मानसिक शांति खो बैठेंगे। अगर आप अपने आप को किसी तनाव भरी परिस्थिति में पाएं तो भी शांत ही रहें। विवाद से आपके रिश्ते व आपकी शांति के लिए नुकसान हो सकता है। इसलिए झगड़ों से दूर ही रहें। खेलकूद में समय देंगे और ऊर्जावान बने रहेंगे।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ मिलेगा।

  • वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप काम को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस वजह से आपको तनाव हो सकता है। आज अपनी भावनाओं पर काबू रखें और ज्यादा परेशान ना हों। परेशानियां तो आती-जाती रहती हैं इनसे सीख ले कर आगे बढ़ना चाहिए। बिजनेस और नौकरी में अच्छा समय चलेगा। बच्चों और खुद की सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें हर मनोकामना पूरी होगी।

  • मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय गुजारेंगे और खूब मजा करेंगे। आज मस्ती मनोरंजन में आपको को खूब मजा आएगा और आप एक दूसरे के और करीब आ जाएंगे। आप उनके साथ कोई मजेदार खेल भी खेल सकते हैं या फिर कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा तो महसूस करेंगे ही आपके रिश्तों में मजबूती भी आएगी। आप अपने परिवार के लिए दूसरों के खिलाफ भी जा सकते हैँ। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र – लाल वस्त्र पहनकर बाहर जायेंगे तो अच्छा रहेगा।

  • कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज सपने देखने का दिन है। आपको जिंदगी में क्या करना चाहिए। आज ही उन सब चीजों की सूची बनाएं जो आप अपने जीवन में करना चाहते हैं। इस दिशा में किये गए प्रयास बहुत ही लाभदायक रहेंगे। आज से ही अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम शुरू कर दें।आज परिवार के साथ घूमने जायेंगे।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- रामायण के पाठ करेगे तो अच्छा रहेगा।

  • सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले के लिए आज का दिन खुशनुमा सुबह लेकर आ रहा है। अपने से बड़े लोगों के लिए आदर का भाव रखेगें । आज परिवार के साथ खुशियों को सेलिब्रेट करेंगे। आज घर और बाहर के कामों में बैलेंस बनाकर चले। जो आपके करीब होगा उसकी परवाह नहीं करेंगे। आज अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए उनकी सलाह का इस्तेमाल करेंगे। बचपन के दोसतो को याद करेंगे। नौकरी में संभलकर चलें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य देव को जल चढ़ायेंगे तो अच्छा रहेगा।

  • कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए आज अध्यात्मिक रहेगा। आज आप मानसिक शांति के लिए धर्म की शरण में जाएंगे। आज आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा। माता-पिता और परिवार का ख्याल रखें। बिजनेस की बातें सार्वजनिक करने से बचें और डील भी किसी से न करें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- किसी हनुमान मंदिर में चोला चढ़ायें।

  • तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले जातक के लिए आज लाभदायक रहेगा। आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। हो सकता है कि नौकरी या घूमने के उद्देश्य से दोस्तों के साथ यात्रा करें। घर में कुछ उत्सव का आनंद लेंगे। आज नए साल का खूमार चढ़ा रहेगा और पार्टी में समय बितेगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज केले के पौधे की पूजा करें और जल चढ़ायें।

  • वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले के लिए आज आपका दिल साथी के लिए तड़पेगा। आप को घर परिवार की कमी खलेगी। नए साल में बनाई योजनाओं को पूरा करने के लिए कृतज्ञ रहेंगे। बिजनेस में नई योजना बनाएंगे । दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है। आज नौकरी मिलने की खुशी बांटेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज बजरंग बाण का पाठ करें।

  • धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे जिसकी मीठी यादें आप कभी नहीं भूल पाएंगे। आज का दिन एक दूसरे के साथ खूब मजे करने का है।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- हनुमान जी के मंत्र ऊं हनुमनते नम: का जाप करें।

  • मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज परिवार और साथी के साथ किसी खूबसूरत जगह की सैर पर निकलेंगे। आपक धर्म की राह पर चलेंगे। आपको अध्यात्म में खुशी मिलेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। पुश्तैनी संपत्ति मिल सकती है। प्रेम करने वालों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आज रोजगार मिलेगा। किसी को उपहार दे सकते हैं। घर में दोस्तों की मंडली आ सकती है।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- आज एकादशी का पारण करे और एक समय भोजन करें अच्छा रहेगा।

  • कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आप किसी भी तरह की शक गलतफहमी को हावी न होने दें तो अच्छा रहेगा। वाणी में शब्दों का इस्तेमाल सही तरीके से करें।क्रोध और लड़ाई-झगड़ें से दूर रहें। आप चालाकी से काम निकालेंगे। ऑफिस में सहयोगी मदद करेंगे, लेकिन महिला सहयोगी से मदद लेने से बचने की कोशिश करें।काम में विस्तार करेंगे। परिवार और खुद की सेहत का ख्याल रखएं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज गाय को पालक खिलायें तो अच्छा रहेगा।

  • मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले के लिए आज आप दिन का आनंद भरपूर लेंगे। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। आप काम और किचेन दोनों का बैंलेंस बनाकर चलेंगे। नए साल की शुरूआत में आपको बेतहाशा खुशियां मिलने वाली है मतलब आज किसी बड़े कंपनी में जॉब ऑफर मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। बाहर वालों की बातों मे न आए तो अच्छा रहेगा। खुद की और दोस्तों की इज्जत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज हनुमान चालीसा का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

Next Story