Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Love Rashifal 5 April 2025: मेष से मीन आपका दिन कैसा रहेगा? प्रेम, स्वास्थ्य, करियर और भाग्य का हालजानिए ,आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 5 April 2025: मेष से मीन आपका दिन कैसा रहेगा? प्रेम, स्वास्थ्य, करियर और भाग्य का हालजानिए ,आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 5 April 2025: मेष से मीन आपका दिन कैसा रहेगा? प्रेम, स्वास्थ्य, करियर और भाग्य का हालजानिए ,आज का दैनिक राशिफल
X
By Shanti Suman

5 April 2025 Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।


मेष राशि (Aries)

आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन किसी खास से विवाद के कारण घर में तनाव का माहौल हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और बिजनेस में पार्टनर से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का योग है।

🔸 शुभ रंग: गुलाबी

🔸 मंत्र: आज श्रीसूक्त का पाठ करें।

वृष राशि (Taurus)

शत्रु सक्रिय रहेंगे, सतर्क रहें। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। धार्मिक यात्रा या विदेश यात्रा संभव है। निवेश से लाभ होगा। मेहनत रंग लाएगी। पुरस्कार व सम्मान मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से विवाद से बचें।

🔸 शुभ रंग: पीला

🔸 मंत्र: लक्ष्मी जी के मंदिर में घी का दीप जलायें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज नए काम की शुरुआत करेंगे। नौकरी में लाभ होगा, बिजनेस सामान्य रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ मस्ती करेंगे। प्रेम संबंधों में उलझन रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर खानपान संतुलित रखें।

🔸 शुभ रंग: आसमानी

🔸 मंत्र: केले का पौधा लगाकर जल दें।

कर्क राशि (Cancer)

दिन फलदायी रहेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। माता-पिता की सेवा करें। करियर में प्रगति मिलेगी। पढ़ाई करने वालों के लिए दिन शुभ है। दोस्तों से मिलना-जुलना होगा।

🔸 शुभ रंग: नारंगी

🔸 मंत्र: तुलसी जी की सेवा करें और दीप जलायें।

सिंह राशि (Leo)

सेहत को लेकर चिंताएं रहेंगी। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी समारोह में शामिल होंगे। अविवाहितों के लिए शादी के योग हैं। बिजनेस का विदेशों में विस्तार होगा।

🔸 शुभ रंग: भूरा

🔸 मंत्र: धार्मिक स्थल के निर्माण में सहयोग करें।

कन्या राशि (Virgo)

क्रोध पर नियंत्रण रखें, कार्यस्थल पर मुश्किलें आ सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। बिजनेस में लाभ के लिए मेहनत जरूरी है। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करेंगे। मन में आध्यात्मिक भाव रहेगा।

🔸 शुभ रंग: हरा

🔸 मंत्र: गरीबों को जलेबी खिलायें।

⚖️ तुला राशि (Libra)

नौकरी में मन मुताबिक स्थिति बनेगी। प्रमोशन के योग हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम जीवन में स्थायित्व मिलेगा। वैवाहिक रिश्तों में मिठास आएगी। ससुराल से लाभ संभव है।

🔸 शुभ रंग: बैंगनी

🔸 मंत्र: लाल वस्त्र का दान करें।

🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

दोस्तों के साथ आनंद का समय बिताएंगे। क्रिएटिविटी में मन लगेगा। नौकरी में आपकी तारीफ होगी। पारिवारिक उत्सव में भाग लेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है।

🔸 शुभ रंग: हरा

🔸 मंत्र: विष्णु भगवान की पूजा करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। खर्चे बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में मेहनत अधिक होगी, लाभ कम। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। सेहत का ध्यान रखें।

🔸 शुभ रंग: फिरोजी

🔸 मंत्र: हनुमान जी की पूजा करें और चोला चढ़ायें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन लाभप्रद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। नौकरी व करियर में नई सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी, पर थोड़ी अनबन भी हो सकती है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

🔸 शुभ रंग: लाल

🔸 मंत्र: शादी के लिए रविवार या सोमवार का व्रत रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम में नजदीकियां आएंगी। धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। बिजनेस व नौकरी में लाभ होगा।

🔸 शुभ रंग: नीला

🔸 मंत्र: विष्णु भगवान की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces)

शांतिपूर्ण दिन रहेगा लेकिन सेहत चिंता का विषय हो सकती है। माता-पिता की सेहत भी परेशान कर सकती है। नौकरी में खुद को साबित करने के लिए मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करेंगे।

🔸 शुभ रंग: लाल

🔸 मंत्र: फलों में केले का दान करें।

Next Story