Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2025 मेष राशि नेगेटविटी से बचें, जानिए तुला मकर का हाल, आज का दैनिक राशिफल-उपाय
Aaj Ka Love Rashifal 21 February 2025 मेष राशि नेगेटविटी से बचें, जानिए तुला मकर का हाल, आज का दैनिक राशिफल-उपाय

21February Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries)आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, साथ ही जो कार्यरत हैं उनकी नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन में निराशा और असंतोष हो सकता है। परिवार से दूर यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में साथी की कुछ बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा।
उपाय: रोज़ एक ताजे फूल को किसी मंदिर में चढ़ाएं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीच कलर
वृषभ राशि (Taurus)आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विशेष रूप से खानपान पर ध्यान दें। आप अपने कैरियर में कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। मां के साथ समय बिताने से दिन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चने आ सकती हैं, जिन्हें सूझबूझ से सुलझा लेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
मिथुन राशि (Gemini)आज आय के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्चों में वृद्धि हो सकती है। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी और घर परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, तो ध्यान रखें।
उपाय: आज व्रत रखें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: मेंहदी हरा
कर्क राशि (Cancer)आज परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, लेकिन आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
उपाय: हल्दी के प्रयोग से शुद्धिकरण करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हल्दी पीला
सिंह राशि (Leo)आज नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक चिंताओं में कुछ कमी आएगी और पारिवारिक समस्याएं हल होंगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: अपने इष्ट देवता का पूजन करें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: मेहरून
कन्या राशि (Virgo)आज नकारात्मक विचारों को इग्नोर करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा और खर्चों की अधिकता हो सकती है। मानसिक शांति के लिए योग और संगीत का सहारा लें। जॉब या बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय: सफेद कपड़े पहनें और जल का दान करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
तुला राशि (Libra)आत्मविश्वास आज भरपूर रहेगा और यात्रा लाभप्रद रहेगी। कभी खुशी तो कभी उदासी का मन रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, लेकिन परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय: ऊँ के साथ मंत्र जाप करें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
वृश्चिक राशि (Scorpio)आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन आय में कमी और खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: स्वर्ण वस्तु का दान करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: केसरिया
धनु राशि (Sagittarius)आज आत्मविश्वास और धैर्यशीलता में कमी आ सकती है, लेकिन संयमित रहें। क्रोध और आवेश से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा से जुड़ी कार्यों में व्यवधान हो सकते हैं, साथ ही स्थान परिवर्तन हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं, जिससे खर्चों में वृद्धि होगी।
उपाय: अच्छे कार्यों में समय व्यतीत करें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
मकर राशि (Capricorn)आज सेहत का ध्यान रखें और मन शांत रहेगा। कारोबार में कठिनाई हो सकती है, और आय में कमी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन रखें क्योंकि वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: मोंगफली का दान करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सी ग्रीन
कुंभ राशि (Aquarius)आज दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा, लेकिन भावनाओं को वश में रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: नदियों में जल प्रवाह करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
मीन राशि (Pisces)प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता मिलने का योग है। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, अच्छे से निभाने का प्रयास करें। कारोबार के विस्तार में मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय: पीपल के पेड़ की पूजा करें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआँ