Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Love Rashifal 17 April 2025:इन राशियो का काम का दबाव, तनाव बढ़ सकता है देखिए अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 April 2025:इन राशियो का काम का दबाव, तनाव बढ़ सकता है देखिए अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 April 2025:इन राशियो का काम का दबाव, तनाव बढ़ सकता है देखिए अपना दैनिक राशिफल
X
By Shanti Suman

१७ April 2025 Ka Love Rashifal: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं-

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries)

राशिफल: आज आप अपने विचारों से दूसरों को प्रभावित करेंगे। नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। किसी करीबी से मुलाकात संभव है।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ रंग: हरा।

वृष राशि (Taurus)

राशिफल: व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

शुभ रंग: हल्का पीला।

मिथुन राशि (Gemini)

राशिफल: दिन विचारशीलता में बीतेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।

शुभ रंग: आसमानी नीला।

कर्क राशि (Cancer)

राशिफल: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। दफ्तर में तारीफ मिल सकती है।

उपाय: गौ माता की सेवा करें।

शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद।

सिंह राशि (Leo)

राशिफल: आज आपकी निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में नया अवसर मिल सकता है।

उपाय: हरे मूंग का दान करें।

शुभ रंग: चमकीला हरा।

कन्या राशि (Virgo)

राशिफल: आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस हो सकता है। धैर्य और समझदारी से दिन बिताएं। खर्च बढ़ सकते हैं।

उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

शुभ रंग: बादामी।

तुला राशि (Libra)

राशिफल: प्रेम जीवन में सकारात्मकता आएगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा।

उपाय: हरे वस्त्र पहनें और गणेश मंत्र का जाप करें।

शुभ रंग: पिस्ता हरा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

राशिफल: आज काम में मन लगेगा। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय: बुधवार को पक्षियों को दाना डालें।

शुभ रंग: मरून।

धनु राशि (Sagittarius)

राशिफल: किसी जरूरी फैसले में मन दुविधा में रह सकता है। मित्रों से सलाह लें। वित्तीय मामलों में संयम रखें।

उपाय: गणेश जी को 5 प्रकार के फल चढ़ाएं।

शुभ रंग: केसरिया।

मकर राशि (Capricorn)

राशिफल: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। संतान से सुख मिलेगा।

उपाय: गणेश जी को सिंदूर अर्पित करें।

शुभ रंग: नीला।

कुंभ राशि (Aquarius)

राशिफल: नया निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक मामलों में संतुलन रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

उपाय: किन्नरों को हरी मिठाई दान करें।

शुभ रंग: टरक्वॉइज़।

मीन राशि (Pisces)

राशिफल: मानसिक शांति बनी रहेगी। आज कामकाज में तेजी आएगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

उपाय: गणेश मंदिर में हरी सुपारी चढ़ाएं।

शुभ रंग: मोरपंखी हरा।

Next Story