Begin typing your search above and press return to search.

13 January 2023 Rashifal: मेष, कर्क, और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए वृश्चिक, धनु समेत 12 राशियों का हाल...

13 January 2023 Rashifal

13 January 2023 Rashifal: मेष, कर्क, और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए वृश्चिक, धनु समेत 12 राशियों का हाल...
X
By NPG News

Astro- 'शांति सुमन'

Aaj 13 january 2023 ka rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

Aaj Ka Panchang 13 January 2023-: आज का पंचांग- 13 जनवरी 2023 का पंचांग

तिथि-षष्ठी तिथि 06:17 PM तक उपरांत सप्तमी

आज का नक्षत्र-उत्तर फाल्गुनी 04:35 PM तक उपरांत हस्त

आज का करण- वणिज और विष्टि

आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

आज का योग-अतिगण्ड

आज का वार-शुक्रवार

चन्द्रमा- कन्या राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन जातक पूजा-पाठ में मन लगेगा। साधु-संतों का आशीर्वाद मिल सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि का कारण रहेगा। व्यस्तता रहेगी। थकान रह सकती है। अपरिचितों पर अधिक विश्वास न करें।

आज का शुभ रंग - गुलाबी।

आज का मंत्र- आज आज अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें लाभ मिलेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज का दिन जातक रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। समय अनुकूल है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। विवाद से दूर रहें। सरकारी काम में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यवसाय अनुकूल चलेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- नारियल मंदिर में चढ़ाएं। हर बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज जातक का भाइयों से विवाद हो सकता है, सावधान रहें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। अनावश्यक क्रोध से बात बिगड़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। खर्च में वृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा।

आज का शुभ रंग- आसमानी

आज का मंत्र – तिल और शक्कर जल में प्रवाहित करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले जातक आज जातक संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्य में उन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जीवन सुखमय रहेगा। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- आज हर दिन घर में घी का दीपक जलाएं पैसे की कमी नहीं होगी।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले जातक का व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी कामों में बाधा होकर ला‍भ की स्थिति बनेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए जातक को किसी अपने के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। घर-बाहर अशांति रहेगी। तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब से चिंता रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। पुरानी व्याधि पर अधिक व्यय संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र - आज हरा चारा गाय या बकरी को खिलाएं।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज को मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। उत्तेजना व क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज पीला या लाल रुमाल पास में रखें , काम बनेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले जातक नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। आप समय की अनुकूलता का लाभ लें। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। भ्रम की स्थिति बन सकती है। जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज गाय को रोटी खिलाएं, सेहत बढ़िया रहेगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले के लिए आज जातक मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थीयों को सफलता प्राप्त होगी। पढ़ाई में मन लगेगा। उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- फिरोजी

आज का मंत्र- आज सुबह-सुबह घर के बाहर मेन दरवाजे पर तांबे के लोटे से पानी गिराये।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज आप जरूरी सामान समय पर नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। आय बनी रहेगी। जल्दी में कोई निर्णय न लें। विवेक का प्रयोग करें। बिजनेस में मंदी रह सकती है। जल्दबाजी में काम करेंगे तो नुकसान होगा। विवादों से दूर रहें।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- किसी गरीब को खाना खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन पुराने-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक खबर प्राप्त होगी। जातक का आत्मसम्मान बना रहेगा। सेहत से परेशान रहेंगे । घर-बाहर सहयोग मिलेगा। सुखमय जीवन रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यस्तता रहेगी। काम में मन लगेगा।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आने वाला कल अच्छा रहें इसके लिए चिड़ियों को दाना दें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- व्यवसाय में किसी की नजर ना लगें इसके लिए 2 लॉंग पूर्व दिशा में फेंक दें।

Next Story