Begin typing your search above and press return to search.

राशिफल 12 फरवरी 2026 : इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग....

Guruwar Ka Rashifal 12 Feb 2026 : आज गुरुवार का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है क्या आपको करियर में तरक्की मिलेगा या फिर निवेश में सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा भविष्यफल 

राशिफल 12 फरवरी 2026 : इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग....
X

राशिफल 12 फरवरी 2026 : इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, जानें आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग....

By Uma Verma

Guruwar Ka Rashifal 12 Feb 2026 : आज गुरुवार का दिन आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है क्या आपको करियर में तरक्की मिलेगा या फिर निवेश में सावधानी बरतनी होगी.आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा भविष्यफल

मेष राशिफल (Aries) : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है.अपने बटुए पर थोड़ा लगाम लगाएं,क्योंकि फिजूलखर्ची बढ़ सकती है ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.अपने साथी से मन की बात कहने के लिए आज का दिन बढ़िया है.

उपाय : उपाय के तौर पर आज लक्ष्मी मंत्र का जाप करें

शुभ रंग : सफ़ेद

लकी नम्बर : 3

वृषभ राशिफल (Taurus) : आज आप थोड़े भावुक रहेंगे जिससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है घबराने के बजाय शांति से काम लें ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी इसलिए दूसरों की फालतू बातों को दिल पर लगाकर अपना मूड खराब न करें.

उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को चना और गुड़ खिलाएं

शुभ रंग : नीला रंग

लकी नम्बर : 9

मिथुन राशिफल (Gemini) : आज दुनिया की बातों पर ध्यान देने के बजाय केवल अपने लक्ष्य पर फोकस करें दफ्तर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अटके हुए काम भी पूरे होंगे खुद पर ज्यादा काम का बोझ न डालें, थोड़ा रिलैक्स भी करें.

उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को राशन दान करें

शुभ रंग : नारंगी

लकी नम्बर : 1

कर्क राशिफल (Cancer) : सूझबूझ से काम लेंगे तो बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाएगी. आज भावनाओं में बहने के बजाय मैच्योरिटी दिखाएं अगर कहीं पैसा लगाने का सोच रहे हैं, तो पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें.

उपाय: उपाय के तौर पर आज माता रानी की पूजा करें

शुभ रंग : मेहरून

लकी नम्बर : 7

सिंह राशिफल (Leo) : आपका आत्मविश्वास आज ऊँचे लेवल पर रहेगा. घर-परिवार में चल रहे पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं बस ध्यान रखें कि बातचीत के दौरान घमंड को बीच में न आने दें वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं.

उपाय : उपाय के तौर पर आज गाय को चारा खिलाएं

शुभ रंग : हरा

लकी नम्बर : 9

कन्या राशिफल (Virgo) : अगर मन में कोई बात चुभ रही है तो उसे साफ-साफ कह दें दूसरों की बुराई करने से आपकी छवि खराब हो सकती है. ऑफिस की मीटिंग्स में अपनी बात खुलकर रखें ज्यादा सोच-विचार करने से बचें वरना उलझन बढ़ेगी.

उपाय : उपाय के तौर पर आज गरीबो को कम्बल दान करें

लकी नम्बर : 5

तुला राशिफल (Libra) : आज अपना पूरा ध्यान भविष्य और पैसों की बचत पर लगाएं दूसरों को दिखाने के लिए पैसे खर्च न करें. करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं भावनाओं को अपने काम के बीच में न आने दें.

उपाय : उपाय के तौर पर आज माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं

शुभ रंग : गेहुआ रंग

लकी नम्बर : 4

वृश्चिक राशिफल (Scorpio) : आपके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार है आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे बखूबी पूरा करेंगे पुरानी कड़वी बातों को भूलकर आगे बढ़ें इससे आपको सुकून मिलेगा ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे.

उपाय : उपाय के तौर पर आज मंदिर में तील का दान करें

शुभ रंग : आसमानी रंग

लकी नम्बर : 3

धनु राशिफल (Sagittarius) : आज थोड़ा समय अकेले बिताएं और खुद के बारे में सोचें इससे आपको सही और गलत का फर्क समझने में मदद मिलेगी. करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है भीड़भाड़ से दूर रहना आज आपके लिए बेहतर है.

उपाय : उपाय के तौर पर आज राम भगवान की पूजा करें

शुभ रंग : चमकीला पीला

लकी नम्बर : 8

मकर राशिफल (Capricorn) : करियर में तरक्की के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. नए और प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ाएं यह आपके भविष्य के लिए अच्छा होगा जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन बातचीत से खत्म हो जाएगी.

उपाय : उपाय के तौर पर आज तालाब किनारे पेड़ लगाएं

शुभ रंग : संतरा रंग

लकी नम्बर : 11

कुंभ राशिफल (Aquarius) : ऑफिस में आज आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपकी धाक जमेगी. हालांकि काम को लेकर आपका सख्त रवैया सहकर्मियों को परेशान कर सकता है इसलिए स्वाभाव में थोड़ा नरमी रखें फालतू खर्चों पर रोक लगाएं.

उपाय : उपाय के तौर पर आज माँ लक्ष्मी मंत्र का जाप करें और पीले फुल चढ़ाए

शुभ रंग : गुलाबी रंग

लकी नम्बर : 6

मीन राशिफल (Pisces) : मन की शांति के लिए आज आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं. कोई भी बड़ा फैसला लेते समय भावनाओं के बजाय दिमाग से काम लें जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदेह हो सकता है.

उपाय : उपाय के तौर पर आज भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाकर पूजा करें

शुभ रंग : काला और हरा

लकी नम्बर : 9

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story