Begin typing your search above and press return to search.

Raksha Bandhan Ka Sahi Muhurat: रक्षा बंधन कब है अब दूर करिये असमंजस, जानिए सही तारीख और राखी बांधने का समय

Raksha Bandhan Ka Sahi Muhurat रक्षा बंधन का सही मुहूर्त: इस बार रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11:27 बजे से हो रहा है और यह तिथि अगले दिन सुबह 07:07:23 पर समाप्त हो जाएगी। इसी तिथि के बीच रक्षा बंधन मना सकते हैं। परंतु इस बीच भद्रा काल होने से ही यह असमंजस की स्थिति बनी है।

Raksha Bandhan Ka Sahi Muhurat: रक्षा बंधन कब है अब दूर करिये असमंजस, जानिए सही तारीख और राखी बांधने का समय
X
By Shanti Suman

Raksha Bandhan Ka Sahi Muhurat रक्षा बंधन का सही मुहूर्त: रक्षा बंधन को लेकर मतभेद रहेगा, इस दिन बुधादित्य योग, शश योग, सुकर्मा और वासरपति योग भी रहेगा। रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे तक का है।रक्षा बंधन का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होता है लेकिन इस साल रक्षा बंधन 2023 का मजा भद्रा ने किरकिरा कर दिया है। इस साल भद्रा लगने की वजह से रक्षा बंधन का त्योहार 2 दिन मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के लिए 30 और 31 अगस्त का मुहूर्त है। कई विद्वान के अनुसार 30 अगस्त की रात्रि 09:01 के बाद राखी बांध सकते हैं। साथ ही 31 अगस्त को सुबह 07:07 के पहले राखी बांध सकते हैं। इस मुहूर्त को भी लेकर लोगों में असमंजस है कि क्या राखी रात को बांधना शुभ होता है। जानते हैं कि इसको लेकर क्या मान्यताएं हैं....

रक्षा बंधन 2023 का शुभ मुहूर्त:-

रक्षा बंधन पर भद्रा काल रहेगा लेकिन भद्रा के मुख काल की 5 घटी पश्चात पुच्छ काल में राखी बांध सकते हैं। पुच्छ काल का शुभ समय 30 अगस्त को मध्यान्ह 3:30 से 6:30 बजे के बीच रहेगा। इसके बाद रात्रि 9 बजकर 1 मिनट के बाद से 11 बजकर 13 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। उपरोक्त शुभ मुहूर्त के बाद शुभ और फिर अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह मनाना चाहते हैं तो 31 अगस्त को सुबह 07:07 के पहले राखी बांध सकते हैं। भद्रा काल 30 अगस्त 2023 को भद्रा सुबह 10:58 से होकर रात्रि 09:01 तक रहेगी। श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11:00: बजे से हो रहा है और यह तिथि अगले दिन सुबह 07:07 पर समाप्त हो जाएगी।

इस बार रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11:27 बजे से हो रहा है और यह तिथि अगले दिन सुबह 07:07:23 पर समाप्त हो जाएगी। इसी तिथि के बीच रक्षा बंधन मना सकते हैं। परंतु इस बीच भद्रा काल होने से ही यह असमंजस की स्थिति बनी है।

31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :-

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस दिन सुबह 7. 5 मिनट तक का है।

अमृत मुहूर्त : सुबह 05:42 से 07:23 बजे तक।

इस दिन सुबह सुकर्मा योग रहेगा।

इन मुहूर्त में भी बांधी जा सकती है राखी-

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:14 से 01:04 तक।

अमृत काल : सुबह 11:27 से 12:51 तक।

विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:34 तक।

सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:54 से रात्रि 08:03 तक।

कई लोगों को मानना है कि रात को राखी बांधना शुभ नहीं होता है लेकिन आपको बता दें कि इस बार भद्रा के कारण राखी का मुहूर्त रात को ही है। भद्राकाल में राखी बांधना वर्जित माना जाता है इसलिए आपको मुहूर्त के अनुसार ही राखी बांधनी चाहिए। पहले त्योहार पूरे दिन मनाया जाता था यानी पूरे दिन खुशियां मनाओ और कभी भी राखी बांध लो। लेकिन आज के समय में दो-दो तिथियों और भद्राओं ने त्योहार का मजा किरकिरा कर दिया है। भद्राकाल के कारण लोगों को कुछ अशुभ होने का डर होता है।

भद्रा काल का समय

भद्रा काल 30 अगस्त 2023 को भद्रा सुबह 10:58 से होकर रात्रि 09:01 तक रहेगी।,

भद्रा का निवास धरती पर होने के कारण शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं।

इसका मतलब यह कि इस बीच राखी नहीं बांध सकते हैं।

रात्रि 09:01 बाद ही राखी बांध सकते हैं। वहीं भी 31 तारीख को सुबह 07:07:23 के पहले क्योंकि इसके बाद पूर्णिमा तिथि का लोप हो जाएगा, परंतु ऐसा नहीं है।

Next Story