Begin typing your search above and press return to search.

Raksha Bandhan 2023: क्यों हैं इस बार का रक्षा बंधन होगा बहुत खास, किन लोगों को होगा लाभ, जानिए यहां

Raksha Bandhan 2023 : कब बांधी जायेगी राखी और रक्षा बंधन पर क्या है खास, किन लोगों को होगा लाभ जानिए यहां...

Raksha Bandhan 2023: क्यों हैं इस बार का रक्षा बंधन होगा बहुत खास, किन लोगों को होगा लाभ, जानिए  यहां
X
By Shanti Suman

Raksha Bandhan 2023: भाई- बहन के प्रेम के प्रतीक माने जाने वाले त्योहार रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। हर साल रक्षाबंधन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। हर बार रक्षाबंधन की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति रहती है।इस साल भद्रा काल का साया होने के कारण लोग असमंजय की स्थिति में है कि राखी 30 को बाधें या 31 अगस्त को, साल 2023 में सावन मास के आखिरी दिन यानि पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधान का पर्व मानाया जाता है. इस साल पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट से शुरु होगी जो 31 अगस्त 2023 को सुबह 07:05 तक चलेगी। लेकिन पूर्णिमा के साथ ही भद्राकाल भी शुरु हो जाएगा। भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना गया है। भद्राकाल रात को 9:02 से लग जाएगा। ऐसे में भद्राकाल समाप्त होने पर ही राखी बांधी जाएगी।

रक्षाबंधन का खास संयोग और नक्षत्र

इस साल पूर्णिमा तिथि 2 दिन होने की वजह से लोगों में काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। अबकी बार का रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2023) काफी खास है क्योंकि इस दिन कई ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन हो रहा है। जिस वजह से कई प्रकार के खास संयोग और नक्षत्र भी बन रहे हैं।

सालों के बाद रक्षाबंधन के दिन इस अद्भुत योग के बनने से कई लोगों को मालामाल करने वाला है। साथ ही, घर परिवार में धन लाभ के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे।अबकी बार रक्षाबंधन के दिन शनि और गुरु दोनों ही अपनी स्वयं की राशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं। जहां देवगुरु मेष राशि में होंगे तो वही शनि देव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में होंगे। साथ ही, इस दिन 30 अगस्त को रात 8:40 तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

इसके बाद, शतभिक्षा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। यह नक्षत्र 31 अगस्त को शाम 5:45 तक रहेगा। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले सूर्य देव भी स्वयं की राशि सिंह में ही विराजमान रहने वाले हैं। इस राशि में बुध भी वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे, जिस वजह से बुधआदित्य योग भी बनेगा।

रक्षाबंधन पर इन लोगों को होगा बेतहाशा लाभ

मेष राशि देवगुरु बृहस्पति इसी राशि में वक्री होने वाले हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। अचानक ही धन लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई देंगे। आय के नए- नए स्रोत खुल सकते हैं, नौकरी पेशा करने वाले जातकों को भी लाभ होगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, जो लोग निवेश की प्लानिंग कर रहे निश्चित रूप से उन्हें लाभ होगा।

सिंह राशि में बुध आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही, सूर्य मघा नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है, माता लक्ष्मी की कृपा भी इन पर बनी रहेगी। जिस वजह से इन्हें हर कार्य में सफलता मिलेगी, रुका हुआ पैसा भी मिलेग।

कुंभ राशि रक्षाबंधन का त्योहार इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है, इसी राशि में शनि वक्री अवस्था में भी रहेंगे। इस राशि के जातकों को धन होगा। इसी के साथ, लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे होते हुए दिखाई देंगे। जल्द ही, आपको विदेशी व्यापार में भी सफलता मिलेगी. नौकरी में भी आपकी स्थिति काफी प्रबल हो जाएगी।

Next Story