Begin typing your search above and press return to search.

Raksha Bandhan 2023: ये उपहार बनाएगा भाई-बहन के प्यार को और भी गहरा,इस रक्षा बंधन पर राशि के अनुसार दें प्यारी बहना को तोहफा

Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन 30 और 31 अगस्त को है। इस बार आप अपनी बहन को ये गिफ्ट दे सकते है। राशि के अनुसार जानिए...

Raksha Bandhan 2023: ये उपहार बनाएगा भाई-बहन के प्यार को और भी गहरा,इस रक्षा बंधन पर राशि के अनुसार दें प्यारी बहना को तोहफा
X
By Shanti Suman

Raksha Bandhan 2023 :रक्षा बंधन जल्द ही आने वाला है यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें एक भाई अपनी बहन की रक्षा की कसम खाता है और अपनी बहन को एक सुंदर सा गिफ्ट देता है। हालांकि इस दौरान भाई बहुत असमंजस में रहते हैं आखिर वह अपनी बहन को ऐसा क्या तोहफा दे जो उसे अच्छा लगा। रक्षा बंधन भारत में बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इस त्योहार को श्रद्धापूर्वक मनाने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और भाईचारे का अनुभव होता है। रक्षा बंधन को भाई-बहन के प्रेम के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है जो बहन की रक्षा के लिए संकेत होता है।

रक्षाबंधन का त्योहार इंसान के जीवन में बहुत मायने रखता है। भाई-बहनों के प्यार को दर्शाने वाला रक्षाबंधन बहुत खूबसूरत त्योहार है। 30 अगस्त के दिन देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है और इसे लेकर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी भी कर ली है। इस दिन बहने अपने भाईयों के पास जाकर उन्हें राखी बांधती हैं और उनसे अच्छे-अच्छे गिफ्ट्स भी लेती हैं। अगर भाई कंफ्यूज हैं कि बहनों को क्या गिफ्ट दें तो उन्हें राशि के अनुसार अच्छा गिफ्ट दें जो उनके लिए अच्छा भी होगा और आपकी परेशानी भी दूर होगी।

जानते है बहन को राशि के अनुसार कौन सा गिफ्ट देना चाहिए....

मेष राशि: अपनी बहनों को एक्टिव वियर, खेल उपकरण या किसी एम्यूजमेंट पार्क का टिकट दे सकते हैं. इससे उनका माइंड बिल्कुल फ्रेश होगा।

वृष राशि: अपनी बहनों को प्रसन्न करने के लिए अच्छी चॉकलेट दें या उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े गिफ्ट करें इससे वो बहुत खुश हो जाएंगी।

मिथुन राशि: इस राशि वालों को कुछ ना कुछ सीखना पसंद होता है. इसलिए आप इस राशि की बहनों को किताबें, क्विज गेम या कोई दूसरी भाषा सीखने के कोर्स का तोहफा दे सकते हैं।

कर्क राशि: इन राशि वाली लड़कियों का स्वभाव घरेलू होता है जिन्हें खाना पकाना पसंद होता है। ऐसे में आप उन्हें सजावट का सामान, कुकबुक या भोजन बनाने की कोई विशेष सामग्री दे सकते हैं।

सिंह राशि: इस राशि वाली बहने सृजनात्मक रूप की होती हैं जो अपनी भावनाएं व्यक्त करने वाली होती हैं। ऐसे में उन्हें थिएटर टिकट, कला सामग्री या आर्टिस्टिक स्टाइलिश कपड़े गिफ्ट करें।

कन्या राशि: इन राशि की बहनों को फिटनेस उपकरण, स्वस्थ पकवान बनाने की किताबें या हेल्थ डिसिप्लीन पैकेज दे सकते हैं. इस राशि के लोग हेल्थ के प्रति जागरुक होते हैं।

तुला राशि: इस राशि की बहनों को सौंदर्य और समन्वय काफी पसंद होती है इसलिए उन्हें ब्यूटी टिप्स से जुड़ी चीजों को उपहार में दे सकते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि की बहनों को गहराई में डूबने वाली चीजें आकर्षित करती हैं. इसलिए उन्हें नोबेल, मिस्ट्री मूवी या फिर खेल से जुड़ा गिफ्ट दे सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लोगों को ट्रैवेल करना पसंद होता है तो इससे जुड़ी किताब, एडवेंचर प्लेस का पैकेज या फिर ट्रैवेल बैग गिफ्त के तौर पर दे सकते हैं।

मकर राशि: इस राशि के लोगों को कठिनाईयों से निपटना अच्छे से आता है. ऐसे में उन्हें प्रेरणादायक किताबें, प्रोफेशनल प्रॉस्पेक्टस या काम से जुड़ी चीजें उपहार में दें।

कुंभ राशि: इस राशि के लोगों में भविष्य को देखने का नजरिया अलग होता है. उन्हें उनके काम से जुड़ी वो चीजें दीजिए जिनकी उन्हें जरूरत है और ये उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।

मीन राशि: इस राशि के लोग भावनात्मक होते हैं. उन्हें ऐसी ही कोई किताब, उपन्यास या डिसिप्लिन से संबंधित तोहफा देना उन्हें खुश कर सकता है।

2023 रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त

2023 में रक्षा बंधन के लिए शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:

रक्षा बंधन मुहूर्त: 06:30 से 08:58 तक

रक्षा बंधन भद्रा काल मुहूर्त: 06:30 से 07:46 तक

रक्षा बंधन शुभ चौघड़िया मुहूर्त: दोपहर 01:18 से दोपहर 02:30 तक

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त – 05:50 से 18:03

रक्षा बंधन समय अवधि – 12 घंटे 11 मिनट

प्रदोष काल – 20:08 से 22:18

प्रदोष समय अवधि – 02 घंटे 08 मिनट

अपराह्न समय – 13:44 से 16:23

अपराह्न समय अवधि – 2 घंटे 40 मिनट

रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय – रात 09:01

रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ – शाम 05:30 – शाम 06:31

रक्षा बन्धन भद्रा मुख – शाम 06:31 – रात 08:11

Next Story