Begin typing your search above and press return to search.

पंचक क्या होता है, जानिए पंचक 2023 जनवरी से दिसंबर तक में कब-कब लगेगा?

npg.news

पंचक क्या होता है, जानिए पंचक 2023 जनवरी से दिसंबर तक में कब-कब लगेगा?
X
By NPG News

Panchak kya hota hai:; ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांच नक्षत्रों के संयोग को पंचक कहा जाता है। इन पांच नक्षत्रों में घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती हैं। जब चन्द्रमा, कुंभ और मीन राशि पर रहता है, तब उस समय को पंचक कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में पंचक को अशुभ माना गया है। पंचक कितने प्रकार का होता है और इसमें कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए। पंचक के दौरान कुछ विशेष काम करने की मनाही है।

माह आने वाले पंचक में इन पांच नक्षत्रों की भी गणना की जाती है।घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद तथा रेवती ये नक्षत्र पर जब चन्द्रमा गोचर करते हैं तो उस काल को पंचक काल कहा जाता है।

पंचक 5 तरह के होते है....

रोग पंचक रविवार को शुरू होने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है। इसके प्रभाव से ये पांच दिन शारीरिक और मानसिक परेशानियों वाले होते हैं। इस पंचक में किसी भी तरह के शुभ काम नहीं करने चाहिए। हर तरह के मांगलिक कार्यों में ये पंचक अशुभ माना गया है।

राज पंचक- सोमवार को शुरू होने वाला पंचक राज पंचक कहलाता है। ये पंचक शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से इन पांच दिनों में सरकारी कामों में सफलता मिलती है। राज पंचक में संपत्ति से जुड़े काम करना भी शुभ रहता है।

अग्नि पंचक- मंगलवार को शुरू होने वाला पंचक अग्नि पंचक कहलाता है। इस पंचक में अग्नि का भय होता है। इस पंचक में किसी भी तरह का निर्माण कार्य, औजार और मशीनरी कामों की शुरुआत करना अशुभ माना गया है। इनसे नुकसान हो सकता है।

बुधवार और गुरुवार को शुरू होने वाले पंचक में ऊपर दी गई बातों का पालन करना जरूरी नहीं माना गया है। इन दो दिनों में शुरू होने वाले दिनों में पंचक के पांच कामों के अलावा किसी भी तरह के शुभ काम किए जा सकते

मृत्यु पंचक- शनिवार को शुरू होने वाला पंचक मृत्यु पंचक कहलाता है। नाम से ही पता चलता है कि अशुभ दिन से शुरू होने वाला ये पंचक मृत्यु के बराबर परेशानी देने वाला होता है। इन पांच दिनों में किसी भी तरह के जोखिम भरे काम नहीं करना चाहिए।

चोर पंचक- शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। विद्वानों के अनुसार, इस पंचक में यात्रा करने की मनाही है। इस पंचक में लेन-देन, व्यापार और किसी भी तरह के सौदे भी नहीं करने चाहिए। मना किए गए कार्य करने से धन हानि हो सकती है।

हर माह लगने वाले पंचक में जानते हैं साल 2023 में जनवरी से दिसंबर तक कब-कब है पंचक का समय जानते हैं।

जनवरी से दिसंबर 2023 में कब कब लगेगा पंचक

जनवरी में पंचक

23 जनवरी 2023 सोमवार 01:51 PM राज पंचक

27 जनवरी 2023 शुक्रवार 06:37 PM

फरवरी में पंचक

20 फ़रवरी 2023 सोमवार 01:14 AM राज पंचक

24 फ़रवरी 2023 शुक्रवार 03:44 AM

मार्च पंचक

19 मार्च 2023 रविवार 11:17 AM रोग पंचक

23 मार्च 2023 गुरुवार 02:08 PM

अप्रैल में पंचक

15 अप्रैल 2023 शनिवार 06:44 PM मृत्यु पंचक

19 अप्रैल 2023 बुधवार 11:53 PM

मई में पंचक

13 मई 2023 शनिवार 12:18 AM मृत्यु पंचक

17 मई 2023 बुधवार 07:39 AM

जून में पंचक

9 जून 2023 शुक्रवार 06:02 AM चोर पंचक

13 जून 2023 मंगलवार 01:32 PM

जुलाई में पंचक

6 जुलाई 2023 गुरुवार 01:38 PM गुरु पंचक

10 जुलाई 2023 सोमवार 06:59 PM

अगस्त में पंचक

2 अगस्त 2023 बुधवार 11:26 PM बुध पंचक

7 अगस्त 2023 सोमवार 01:43 AM

सिंतबर में पंचक

26 सितंबर 2023 मंगलवार 08:28 PM अग्नि पंचक

30 सितंबर 2023 शनिवार 09:08 PM

अक्टूबर में पंचक

24 अक्टूबर 2023 मंगलवार at 04:23 AM अग्नि पंचक

28 अक्टूबर 2023 शनिवार 07:31 AM

नंवबर में पंचक

20 नवंबर 2023 सोमवार 10:07 AM राज पंचक

24 नवंबर 2023, शुक्रवार 04:01 PM

दिसम्बर में पंचक

17 दिसंबर 2023 ,रविवार 03:45 PM रोग पंचक

21 दिसंबर 2023 गुरुवार 10:09 PM

Next Story