March Me Janme Logo Ka Bhavishaya: रहस्यमयी और दुनिया को कदमों झुकाने की रखते हैं ताकत, जानिए मार्च में जन्मे लोगों का चरित्र...

March Me Janme Logo Ka Bhavishaya : ज्योतिष में जन्मदिन तिथि माह नक्षत्र सबकी अहमियत रहती है। मार्च में जन्म लेने वाले लोग शांतिप्रिय होते हैं। इनका व्यक्तित्व खूबसूरत, आकर्षक और मिलनसार होता है। इनकी सेक्स अपील जबरदस्त होती है। जानते हैं इनका पूरा स्वभाव...
इनके लकी नंबर और कलर ये है।
- लकी नंबर : 3, 7, 9
- लकी कलर : ग्रीन,येलो और पिंक
- लकी डे : संडे, मंडे और सेटरडे
- लकी स्टोन : एमथिस्ट
- सुझाव : पानी में शहद मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं।
हर दिल अजीज मार्च वाले लोग
यात्राओं के शौकीन और बड़े फ्रेंड सर्कल वाले होते हैं। इनमें इंट्यूशन पॉवर शार्प होती है। ये जितने नॉर्मल दिखाई देते हैं, विचारों से उससे कहीं अधिक एंबिशियस होते हैं। इस महीने जन्मे युवक-युवतियों ये क्वालिटी है कि ये लोग जिम्मेदारियों के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सक्सेसफुल होते हैं। किसी भी सबजेक्ट पर बोलने या लिखने से पहले उसके बारे में पूरी इन्फॉरमेशन प्राप्त कर लेना चाहते हैं। आप लॉ एंड ऑर्डर का रिस्पेक्ट करने वाले होते हैं। कुछ लोग सेक्सी होते हैं, तो कुछ केयरलेस भी होते हैं।
बातूनी होते है मार्च वाले लोग
इस माह जन्मे युवाओं को नशे से दूर ही रहना चाहिए। नशा आपका करियर बर्बाद कर सकता है। मार्च में जन्में लोग एक नंबर के गप्पबाजी करने वाले होते है। दूसरे शब्दों में कहे तो अव्वल दर्जे के बातूनी और हंसोड़ होते है। महफिल में छा जाना इनकी खासियत होती है।
दोहरा व्यक्तित्व के मालिक मार्च वाले लोग
आप कभी-कभी ऐसा बदलाव भी अपनी लाइफ में कर देते हैं, जिससे आपके फ्रेंड्स और रिलेटिव भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। ये लोग डुएल स्टैंडर्ड वाले भी होते है। यानी आपका नेचर दो-तरफा हो सकता है। आप कभी-कभी डिसिजन लेने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। स्प्रिच्युएलिटी की तरफ भी झुकाव होता है। प्रैक्टिकल अप्रोच रखने से पैसा खूब कमाते हैं लेकिन सब गर्लफ्रैंड पर उड़ा भी देते हैं।
मार्च में जन्मी लड़किया
मार्च में जन्मी लड़कियां संजने-संवरने की शौकीन होती है। एडवेंचर्स और रहस्यमयी चीजें आपको लुभाती है। आप पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि किसी के भी सीक्रेट को स्पाइसी बना कर इधर की उधर करने में आपको खूब मजा आता है। थोड़ा सा कंट्रोल अपनी चंचलता पर कीजिए और अपने गोल के प्रति फोकस कीजिए तो दुनिया आपके कदमों में होगी।
कुल मिलाकर ये लोग शर्मीले स्वभाव के होते हैं और ये बहुत मुश्किल से घुल-मिल पाते हैं। ये लोग सच बोलने वाले और दयालु होते हैं। ये लोग दूसरों की तकलीफ को समझते हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आता है किंतु ये लोग विश्वास के काबिल होते हैं। अपने इमोशंस को छुपाकर रखते हैं। इनके मन को पढ़ना दुनिया का बहुत मुश्किल काम है। ये लोग चौकन्ने होते हैं और लोगों के विषय में एक राय कायम करते हैं जिसे बदलना बहुत मुश्किल काम है।
