Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: इन राशि वालो को कुत्ता या बिल्ली पालने पर मिलेगा लाभ, जानिए 12 राशियों का हाल...

मंगलवार राशिफल

मंगलवार राशिफल: इन राशि वालो को कुत्ता या बिल्ली पालने पर मिलेगा लाभ, जानिए 12 राशियों का हाल...
X
By NPG News

शांति सुमन

27 December Ka Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 27 दिसंबर मंगलवार

• तिथि- पंचमी तिथि 10:53 PM तक उपरांत षष्ठी

• आज का नक्षत्र- धनिष्ठा 02:27 PM तक उपरांत शतभिषा

• आज का करण-बव और बालव

• आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

• आज का योग-सिद्धि

• आज का वार-मंगलवार

चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि वाले आज का दिन जातक नया काम शुरू करने से पहले विचार लें। आज का दिन कुछ खास अच्छा नहीं है । पढ़ाई लिखाई के लिए यह समय उत्तम है । सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। परिवार और बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने के लिए उचित नहीं है।आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- घर में गौतम बुद्धा रखेंगे तो आपका बिगड़ा काम बन जाएगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों के लिए आज जातक को सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी भी तरह की अनहोनी हो सकती है, हर काम में बाधा आ सकती है। पत्नी के साथ अनबन हो सकती है। अगर प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज पार्टनर से बात न करें, नहीं तो विवाद हो सकते हैं। बाहर जाने से बचें।आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- कोई भी जानवर चाहे कुत्ता या बिल्ली पाल लें, लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी । ऑफिस में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी । सेहत अच्छा रहेगा, लेकिन बाहर जाने से बचें। आज कुछ अलग और नया करने का प्रयास करेंगे। पुराने दोस्तों और पलों को याद करेंगे। कोरोना से बचने के लिए घर पर ही रहें।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र – आज ऑफिस में सहयोगियों को प्यारा से मैसेज भेजें, मतभेद दूर होंगे।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बड़ों के आशीर्वाद से दिन की शुरूआत करें, शुभ होगा। जरूरी काम से बाहर जाना हो सकता हैं, सतर्क रहें। कोई दोस्त आपसे मिलना चाहेगा,अहतियात से मिले। बिजनेस में लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- नारंगी।

आज का मंत्र- घर से निकलते वक्त दाया पैर को पहले निकालें, काम बनेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। हर तरफ आज का दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन परिवार की तरफ से मिल रही परेशानियों के कारण मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।वायरल से बचाएं। नहीं तो परेशानी हो सकती हैं।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- सूर्य को नियमित जल दें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों के लिए दिन बढ़िया है। विद्यार्थियों के लिए यह समय खास अच्छा नहीं है परीक्षा में निराशा सामना करना पड़ेगा । माता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में मिले-जुले अनुभव मिलेंगे।आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- नारंगी रंग का कपड़ा पहनकर ही किसी खास काम को करें लाभ मिलेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले परिवार से हर संभव सहायता मिलेगी । खुद भी अपने से बड़ों के साथ समय व्यतीत करना पसंद करेंगे। अपने गुरुजनों के सानिध्य में रहे समस्या का समाधान होगा। किसी अपने के जाने का दुख रहेगा। माता-पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। बच्चों को समाजिक गतिविधियों से दूर रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज महिला को लाल रंग की साड़ी देंगे तो नौकरी में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले परिवार के किसी सदस्य के कारण आज चिंता में रह सकते हैं। इस समय ऑफिस में सब आपके खिलाफ है। सतर्क रहें। बाहर जाना जातक की सेहत के लिए एकदम सही नहीं है। बच्चों का मन घर में नहीं लगेगा। उनके लिए कुछ नया करें। घर के बेकार समान का इस्तेमाल करें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- अच्छी सेहत और शादी के लिए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले इस राशि के जातक को अपने स्वभाव पर काबू रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं । शिक्षा के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता की प्राप्ति नहीं होगी। मन में उलझन के भाव रहेंगे। सेहत खराब हो सकती है। इससे परेशानी बढ़ेगी।

आज का शुभ रंग- ऑरेंज

आज का मंत्र- घर में राधा-कृष्ण की फोटो ना हो तो लगाएं, परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आग और बिजली के समान से सावधान रहें। अनहोनी होने के योग हैं। आज किसी तरह का आरोप आप के ऊपर लग सकता है, सावधान रहें। बाहर जाना होगा तो सावधानी बरतें। बच्चों का ख्याल रखें किसी अपने के आने से उलझने बढ़ेंगी। सेहत बिगड़ सकती हैं।

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- सूर्य को जल चढ़ाएं।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज के दिन आज समय अच्छा नहीं हैं अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।विद्यार्थियों के लिए समय खास अच्छा नहीं है, परीक्षा में अशुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। शरीर में आलस बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है ।संभलकर रहें। बाहर जाने से बचें नहीं तो सेहत खराब हो सकती हैं।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- प्यार बना रहें इसके लिए घर में खुशबू वाला प्लांट लगाए

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज का दिन जातक आज सेहत के प्रति सचेत रहें। ऑफिस में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती हैं।परिवार का ख्याल रखें। मास्क पहनें और दूरी बनाकर रखें।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- गले में रेड स्टोन पहने व्यवसाय में लाभ होगा।

Next Story