Begin typing your search above and press return to search.

मंगलवार राशिफल: घर में पौधे लगाने से व्यवसाय में मिलेगा लाभ, इन राशियों को कामों में होगा नुकसान...जानिए मेष, वृष और मिथुन सहित 12 राशियों का हाल

NPG News

मंगलवार राशिफल: घर में पौधे लगाने से व्यवसाय में मिलेगा लाभ, इन राशियों को कामों में होगा नुकसान...जानिए मेष, वृष और मिथुन सहित 12 राशियों का हाल
X
By NPG News

शांति सुमन

13 December Ka Love Rashifal:: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :13 दिसंबर मंगलवार

• तिथि- पञ्चमी 09:21 PM तक उसके बाद षष्ठी

• आज का नक्षत्र अश्लेशा 02:33 AM, Dec 14 तक

• आज का करण-तैतिल और गर

• आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष

• आज का योग-वैधृति

• आज का वार-मंगलवार

चन्द्रमा - 02:32 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा ।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले आज दिन खर्च करना होगा। परिवार के साथ मनमुटाव हो सकता हैं। पढ़ाई में सफलता मिलेगा। बच्चों का ख्याल रखें और बाहर ना जाने दें। नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बाहर के लोगो से कम मिले तो सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम में मौका मिलेगा।

आज का शुभ रंग - लाल

आज का मंत्र- व्यवसाय में किसी की नजर ना लगें इसके लिए 2 लॉंग पूर्व दिशा में फेंक दें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। जातक को नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यवसाय में नुकसान होगा। पारिवार में खुशियां आएगी। धार्मिक काम में मन लगेगा। सेहत से मजबूत रहेंगे। माता-पिता की सेवा से लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- चिड़ियों को दाना दें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले दूसरों का उपहास करने से बचें। व्यवसाय में नये काम की शुरूआत करेंगे। जातक को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में अधिकारी विशेष सहयोग नहीं करेंगे। सेहत का ख्याल रखते हुए आज यात्रा नहीं करें। जातक पहले परिवार और उसके लिए कामों को अहमियत दें। बच्चों को लेकर सचेत रहें

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज किसी गरीब को खाना खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जातक की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कानूनी कामों में रुकावट आएगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। इसमें लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। अच्छे कर्म से लाभ मिलेंगे। सेहत और बच्चों का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सुबह-सुबह घर के बाहर मेन दरवाजे पर तांबे के लोटे से पानी गिराये।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले सावधानी रखें ।घर- परिवार में विवाद को बढ़ावा न दें। पैसे की अहमियत समझें। व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए सारे काम पूरे होंगे।सेहत का ख्याल रखें और मास्क लगाए।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- गाय को रोटी खिलाएं, सेहत बढ़िया रहेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज जातक को प्रेम में सफलता मिलेगी। हर तरह की कानूनी बाधा दूर होगी। घर में विलासिता की चीजों में वृद्धि करेंगे। जातक सेहत से परेशान रहेंगे। आज व्यवसाय अच्छा चलेगा, लेकिन ऑफिस में लोग परेशान करेंगे।आज दिया हुआ पैसा मिलेगा।पढ़ाई में बाधा आएगा।

आज का शुभ रंग- धानी

आज का मंत्र- आज पीला या लाल रुमाल पास में रखें , काम बनेगा।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज खुशियों से भरा रहेगा। जातक को नए अवस रोजगार में मिलेंगे। दोस्तों या अपनों से तोहफा मिल सकता हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जातक वाणी पर संयम रखते हुए अहंकार को दूर रखें। व्यवसाय में दूसरों पर भरोसा नुकसान पहुंचाएगा। सेहत का ख्याल रखें।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज सूर्य मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज का दिन रचनात्मक कामों में रुचि पैदा करने वाला है। दोस्तों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। जातक को अच्छी खबर मिलेगी, इससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।जातक का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कामों में जातक की भागीदारी होगी।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज बीमारी परेशान करेगी। नौकरी और व्यवसाय में जातक को लाभ मिलेगा। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के लिए यात्रा का शुभ योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति का विवाद हो सकता है। बच्चों की उन्नति से सफलता मिलेगी।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- आज हरा चारा गाय या बकरी को खिलाएं।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आज के दिन शोक की खबर मिल सकती हैं। किसी अपने के जाने का दुख होगा। घर परिवार में भय का माहौल रहेगा, धैर्य रखें। परिवार में तनाव रहेगा। किसी और पर विश्वास ना करें। महत्वपूर्ण कामों में नुकसान की संभावना है। व्यवसाय में नुकसान होगा।

आज का मंत्र- आज पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज घर के काम में आज मन लगेगा। साथ ही पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नुकसान होगा और नौकरी में सहयोगी आपकी शिकायत या कमियां निकालेंगे।आज दोस्तों से मुलाकात होगी। नौकरी में पदोन्नाति के योग हैं। जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज से हर दिन घर में घी का दीपक जलाएं पैसे की कमी नहीं होगी।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज के दिन निवेश संबंधी योजना में लाभ मिलेगा। जातक को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। धन मिलने से मन खुश होगा। जातक अपने सुखद जीवन की कामना करेंगे। बच्चों और परिवार के साथ मस्ती करेंगे।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- आज नारियल मंदिर में चढ़ाएं। हर बाधा दूर होगी।

Next Story