Begin typing your search above and press return to search.

Aaj Ka Love Rashifal: 12 जुलाई का Love Rashifal, आज मिल सकता है Ex से प्यार या मिल जाएगा नया हमसफ़र! जानिए आपकी लव लाइफ का हाल

Aaj Ka Love Horoscope 12 July 2025: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति आपको रिश्तों में नया मोड़ दे सकती है। आज आपके एक्स से मिलने के योग भी बन सकते हैं।

Aaj Ka Love Rashifal: 12 जुलाई का Love Rashifal, आज मिल सकता है Ex से प्यार या मिल जाएगा नया हमसफ़र! जानिए आपकी लव लाइफ का हाल
X
By Ragib Asim

Aaj Ka Love Horoscope 12 July 2025: आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। ग्रहों की स्थिति आपको रिश्तों में नया मोड़ दे सकती है। आज आपके एक्स से मिलने के योग भी बन सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आज 12 राशियों के लिए प्रेम का मौसम कैसा रहेगा।

मेष राशि लव राशिफल | Aries Love Horoscope Today

मेष राशि वालों के लिए आज दिल के मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी। पुरानी बातें याद आने से मन थोड़ा भावुक रहेगा, पर प्रेम में विश्वास और गहराई बढ़ेगी।

वृषभ राशि लव राशिफल | Taurus Love Horoscope Today

वृष राशि के जातकों के विवाह के योग मजबूत दिख रहे हैं। जो प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उन्हें परिवार का सपोर्ट मिलने की संभावना है। बस पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि लव राशिफल | Gemini Love Horoscope Today

मिथुन राशि के लोग आज अपने साथी को खुश करने के लिए कुछ खास योजना बना सकते हैं। हालांकि प्रेमी से थोड़ी उम्मीद के विपरीत जवाब भी मिल सकता है, धैर्य रखें।

कर्क राशि लव राशिफल | Cancer Love Horoscope Today

कर्क राशि के जातक आज अपने दिल की बात कहने के लिए उपयुक्त समय पा सकते हैं। कोई सुंदर तोहफा भी मिल सकता है। शादी के लिए भी अनुकूल योग हैं।

सिंह राशि लव राशिफल | Leo Love Horoscope Today

सिंह राशि के लोग अगर आज प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें, क्यूंकि दिन आपके पक्ष में नहीं है। निराशा से बचने के लिए बेहतर होगा कि समय का इंतजार करें।

कन्या राशि लव राशिफल | Virgo Love Horoscope Today

कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में किसी से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। लेकिन नए रिश्तों की शुरुआत में सतर्क रहें, धोखा मिलने की आशंका है।

तुला राशि लव राशिफल | Libra Love Horoscope Today

तुला राशि के जातकों को मनचाहा साथी मिलने में देरी हो सकती है। मगर चिंता की बात नहीं है, जल्द ही मनचाहा पार्टनर मिलने की संभावना प्रबल है।

वृश्चिक राशि लव राशिफल | Scorpio Love Horoscope Today

वृश्चिक राशि के लोग आज परिवार के सामने अपने रिश्ते को बता सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलना तय है, जिससे प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी।

धनु राशि लव राशिफल | Sagittarius Love Horoscope Today

धनु राशि के जातकों के जीवन में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। जिन्होंने पहले प्रेम में धोखा झेला है, उनके लिए आज का दिन नई उम्मीद लेकर आएगा।

मकर राशि लव राशिफल | Capricorn Love Horoscope Today

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम जीवन में सुखद रहेगा। आप अपने साथी के साथ लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। शादी के योग भी बनते नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि लव राशिफल | Aquarius Love Horoscope Today

कुंभ राशि के लोगों के पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। साथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है।

मीन राशि लव राशिफल | Pisces Love Horoscope Today

मीन राशि के जातकों को अपने साथी की छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना चाहिए। किसी बात पर बहस की स्थिति बन सकती है, संयम से काम लें।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story